अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) की बर्मिंघम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट ने 4 अक्टूबर को दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी थी और करीब 10 घंटे 45 मिनट बाद बर्मिंघम पहुंची थी। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की। एअर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच में पाया गया कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे थे। फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी दिल्ली वापसी वाली उड़ान रद्द कर दी गई है। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। दरअसल, बोइंग ड्रीमलाइनर का यही मॉडल 12 जून को अहमदाबाद में टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया था, इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। क्या होता है RAT का काम? बोइंग 787-8ः लंबी उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक, मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट विमान है, जिसे बोइंग ने बनाया है। ये लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है और पुराने बोइंग 767 को रिप्लेस करने के लिए लाया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 12 जून को अपने 15 साल के इतिहास में पहली बार क्रैश हुआ था। इससे पहले लीथियम आयन बैटरियों में आग और बॉडी के जोड़ों में गैप जैसी शिकायतें ही आई थी। 12 जून- अहमदाबाद में बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 क्रैश हुआ एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 171 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया थी। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था। ……………………….. एअर इंडिया विमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश, SC बोला- पायलट की गलती की चर्चा अफसोसजनक: स्वतंत्र जांच की संभावनाएं तलाशें सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पायलट की गलती को लेकर उठ रही चर्चाओं को अफसोसजनक बताया था। इसके लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) से जवाब मांगा है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बैंच ने इस मामले में स्वतंत्र जांच करवाने की संभावना पर भी ध्यान दिया। इसको लेकर एविएशन सुरक्षा NGO सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने PIL दायर की। पूरी खबर पढ़ें…