हरियाणा के पानीपत में नगला आर गांव में हुई सुखदेई देवी की हत्या में खुलासा हुआ है। SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देवरानी कृष्णा और जेठानी सुखदेई के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। दोनों परिवारों में आपस में जलन के चलते यह हत्या हुई। कृष्णा ने अपने नाबालिग बेटे को ताई की हत्या करने के लिए भेजा था। SP ने आगे बताया कि लड़के ने सुखदेई के घर से ही चाकू उठाया और उसके कमर पर ताबड़तोड़ वार किए। उसके कान से बाली निकालकर खिड़की में छिपा दी। पुलिस ने बाली और चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर महिला को जेल और उसके बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पांच पॉइंट में पढ़िए, जिनसे पकड़ में आया आरोपी 1. प्रत्यक्षदर्शी बना, फिर बयानों में उलझा
वारदात की सूचना सबसे पहले लड़के ने ही सभी को दी। उसने सभी को बताया कि एक काला रुमाल मुंह पर बांधे हुआ नकाबपोश घर में घुसा था। उसने ताई को कई बार चाकू मारे। इतना ही नहीं, वह ताई की बाली भी लूट ले गया। उसने आरोपी का मुकाबला भी किया, लेकिन वह उसके हाथ पर चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस ने इस कहानी को बार-बार लड़के से पूछा। तीसरी बार उसकी कहानी में बदलाव शुरू हो गया था। वह लगातार बयान बदलने लगा, जिससे उस पर शक गहराता चला गया। 2. पत्थर की 7 फुट ऊंची दीवार की कहानी बनाई
लड़के ने पुलिस को बताया कि बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया और घर की दीवार फांदकर भाग निकला। उसने भी दीवार फांद कर बदमाश का पीछा किया। पुलिस ने जब इस दीवार को काफी गौर से देखा तो वहां कोई हाथ-पैर के निशान नहीं मिले। इतना ही नहीं, 7 फीट की इस दीवार पर चढ़ना भी आसान नहीं था, क्योंकि ये दीवार प्लेन थी। कही पर भी ग्रिप नहीं बन सकती थी। 3. गांव के किसी भी सीसीटीवी में नहीं दिखा कोई संदिग्ध
पुलिस ने लड़के के बयानों के आधार पर घर से लेकर गांव के कई हिस्सों तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन कोई भी संदिग्ध गांव के किसी भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई नहीं दिया। इतना ही नहीं, किसी संदिग्ध को भी गांव में किसी भी ग्रामीण ने आता-जाता नहीं देखा था। यहां तक कि लड़के को भी पीछा करते हुए किसी ने नहीं देखा। 4. हाथ पर लगे चाकू भी खुद के मारे हुए दिखाई दिए
लड़के ने कहानी बनाई थी कि बदमाश से जब वह भिड़ा, तो वह उसके हाथ पर चाकू मार कर भाग निकला था। पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने जब इन निशान को गौर से देखा, तो सामने आया कि ये चोट किसी दूसरे के द्वारा मारी हुई नहीं है। ये कट के निशान खुद के मारे हुए थे। इसके बाद उससे सख्ती से पूछा, तो उसने सच बोलना शुरू कर दिया। 5. 10 दिन पहले हुआ था ताई से झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया कि लड़के के परिवार का 10 दिन पहले ही ताई सुखदेई के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। इतना ही नहीं, लड़के के परिवार की आर्थिक स्थिति ताई के परिवार से काफी कमजोर थी। सुखदेई की हत्या के बाद देवर की 3 बातें… —————————– ये खबर भी पढ़ें भतीजा ही निकला ताई का हत्यारा:पानीपत में चाकू मारकर लूट की कहानी बनाई, शक न हो, इसलिए कान की बाली छिपाई हरियाणा के पानीपत में शनिवार को भतीजे ने अपनी ताई की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने कहानी बनाई की लूट करने आए काला कपड़ा ढके युवक ने ताई पर हमला किया। जब उसे पकड़ने लगा तो वह मुझे चाकू मारकर फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)