बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ज्ञानेश कुमार की राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। पटना के होटल ताज में 3 घंटे चली बैठक में बीजेपी ने 2 फेज में चुनाव कराने की मांग की है। वहीं जदयू ने कहा कि बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर, नक्सल जैसी समस्या नहीं है, इसलिए एक चरण में चुनाव होने चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने मांग की है कि 2 फेज में चुनाव कराए जाएं। क्योंकि ज्यादा फेज होने से मतदाताओं को परेशानी होती है, वहीं उम्मीदवार के ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। बिहार बीजेपी ने चुनाव की घोषणा के 28 दिन बाद चुनाव कराने की मांग की है। दिलीप जायसवाल ने कहा, बुर्का पहनकर वोट देने आने वाली महिलाओं का महिला अधिकारी फोटो मिलान करे। इधर, राजद और LJP (R) ने भी 2 फेज में चुनाव कराने की डिमांड की है। पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात होः बीजेपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारी मांग है कि पहले जितने भी अति पिछड़ा समाज वाले गांव हैं, वहां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाए। दियारा, नदी, तालाब वाले क्षेत्र में घुड़सवार की व्यवस्था की जाए क्योंकि वहां पर बूथ लूटने की ज्यादा संभावना बनती है।’ ‘हमलोग ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि जो वोटर पर्ची है। वो समय पर मतदाता को पहुंचाया जाए। लेकिन उसको पहचान का आधार नहीं बनाया जाए। वेबकास्टिंग वेब, वेब पोर्टल sms के माध्यम से मतदाता को अलर्ट किया जाए।’ पिछले दो चुनावों में कितने फेज और कब-कब हुए चुनाव ………… क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb CEC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…