उत्तराखंड के 13 जिलों में रावण दहन हुआ। अल्मोड़ा में रात 9 बजे रावण परिवार के 18 पुतले जले। इसी दौरान रावण पुतला कमेटी के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। मामला झगड़े और मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इससे पहले राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में बारिश के कारण रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले आधे ही जल पाए। इसी कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम से जल्दी लौट गए। यहां 130 फीट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। शाम करीब 4 बजे के बाद राजधानी में बारिश के कारण पुतले भीग गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों का सहारा लेते नजर आए थे। इसके अलावा देहरादून के प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में भी बारिश के कारण रावण आधा जला और लोग बिना पूरा कार्यक्रम देखे ही लौट आए। सीएम धामी शाम 7 बजे के बाद देहरादून में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसासटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में पहुंचे, यहां उन्होंने पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वहीं हरिद्वार की जिला कारागार में रावण का दहन हुआ। कैदियों ने 5 दिन रामलीला का मंचन कर आज रामलीला संपन्न की। वहीं कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में रात के समय रावण का पुतला जला, जिसमें बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल थे। अल्मोड़ा में शिखर तिराहा के पास पार्किंग स्टैंड पर पुतला दहन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक मनोज तिवारी पहुंचे। यहां रात 9 बजे रावण परिवार के 18 पुतले जलाए गए। तो इधर बागेश्वर में देवी पूजा महोत्सव में मूर्ति विसर्जन के दौरान शुंभ-निशुंभ का पुतला दहन किया गया। बागेश्वर के ही नुमाइश खेत में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ, जो देर रात तक चला। इसके अलावा हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में रावण दहन रात 9 बजे हुआ। चमोली में कर्णप्रयाग और गोपेश्वर में रावण के पुतला दहन हुआ, जो रामलीला खत्म होने के बाद तक चला। इसके अलावा चंपावत के लोहाघाट में पुतला दहन कार्यक्रम में लोगों की भीड़ दिखी। पिथौरागढ़ में नगर निगम स्थित रामलीला मैदान में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। दशहरा से जुड़ी 5 PHOTOS देखें… दशहरा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…