तमिलनाडु में चेन्नई के पोरुर में पुलिस ने गुरुवार को RSS के 39 स्वयंसेवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोप लगाया कि इन्होंने बिना अनुमति सरकारी स्कूल के मैदान पर शाखा लगाई। भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और कहा कि इन्हें बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए। स्वयंसेवकों ने RSS शताब्दी वर्ष के मौके पर यह कार्यक्रम किया था। पुलिस ने कहा कि RSS के 39 स्वयंसेवकों इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि उन्होंने बिना पूर्व अनुमति के अय्यप्पनथंगल सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूजा और विशेष शाखा लगाई। पुलिस ने कहा है कि सरकारी स्कूल में कार्यक्रम करना नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि इसकी कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। बाद में स्वयंसेवकों को बसों में भरकर पास के सामुदायिक हॉल में ले जाया गया। जहां उन्हें रिहा कर दिया गया। स्कूल की ओर से पुलिस में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। ………………………… RSS से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने:पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला, सुरक्षा के लिए सतर्क और ताकतवर बनना होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की। हमारी सरकार और सेना ने इसका जवाब दिया। इस घटना से हमें दोस्त और दुश्मन का पता चला। उन्होंने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समझ रखनी होगी। पढ़ें पूरी खबर…