केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारा ननकाना साहिब की यात्रा के लिए सिख श्रद्धालुओं को अनुमति दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 नवंबर के लिए जत्थे को 10 दिन का वीजा लेकर भारत-पाक अटारी सीमा से गुजरने की इजाजत दी है। यह जत्था श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान ननकाना साहिब सहित पाकिस्तान के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के माध्यम से पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा। हालांकि इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन दोनों समितियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते यह धार्मिक यात्रा कुछ समय से बंद थी। अब केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद सिख श्रद्धालुओं को एक बार फिर से ननकाना साहिब के दर्शन का ऐतिहासिक अवसर मिलेगा। यात्रा से जुड़ी 2 बातें