हरियाणा के पलवल में पुलिस ने वसीम अकरम नाम के एक यूट्यूबर को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और उसके उच्चायोग के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 26 सितंबर को जासूसी के आरोप में पकड़े गए आलीमेव गांव निवासी तौफीक से पूछताछ के बाद की गई। सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पलवल जिले के कोट गांव निवासी अकरम ने यूट्यूबर है और उसने यूट्यूब पर मेवात के इतिहास पर वीडियो पोस्ट किए थे। वह पिछले 3 साल से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था और कथित तौर पर सिम कार्ड मुहैया कराता था। वसीम के पिता गांव में अस्पताल चलाते हैं और उनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। पुलिस को अकरम के फोन से कई आपत्तिजनक वॉट्सऐप चैट मिले हैं, जिनमें से कुछ डिलीट कर दी गई थीं। साइबर सेल अब उसके फोन से रिकवर करने में जुटी है। यहां जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा वसीम … जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से अब तक ये पकड़े गए… —————————– ये खबर भी पढ़ें…. PAK की जासूसी के आरोप में युवक गिरफ्तार:पलवल से 3 साल पहले पाकिस्तान गया, एम्बेसी के कर्मचारी को वॉट्सएप पर भेजता था जानकारी हरियाणा के पलवल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर दिल्ली में पाकिस्तान एम्बेसी के एक कर्मचारी को भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भेजने का आरोप है। (पूरी खबर पढ़ें)