तमिलनाडु में चेन्नई के पोरुर के पास पुलिस ने गुरुवार को आरएसएस के 39 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इन सभी पर बिना परमिशन के अय्यप्पनथंगल गवर्नमेंट स्कूलमें गुरु पूजा करने और शाखा लगाने का आरोप है। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को एसआरएमसी पुलिस स्टेशन लाया गया है। आज विजयादशमी पर आरएसएस का 100वें शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। तमिलनाडु भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने निंदा करते हुए कहा कि स्वयंसेवक इस मैदान पर कई साल से शाखा लगा रहे हैं। उन्होंने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताया और हिरासत में लिए गए लोगों की तुरंत रिहाई की अपील की। आज की अन्य बड़ी खबरें… केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर और बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए औपचारिक रूप से बंद कर दिए जाएंगे। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के पट बंद करने की तिथि विजयादशमी के दिन तय की गई। इस दौरान धर्माधिकारी और वैदिक विद्वानों ने बीकेटीसी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर तिथि को अंतिम रूप दिया। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के रावल ने मंदिर के कपाट बंद होने की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर आगामी 2026 तीर्थयात्रा सत्र के लिए भंडार सेवा हेतु औपचारिक पगड़ी भी भेंट की गई। PM मोदी ने खड़गे को फोन कर लिया स्वास्थ्य का हाल, एक दिन पहले हुई थी कांग्रेस अध्यक्ष की पेसमेकर सर्जरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। PM ने खड़गे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। बुधवार को खड़गे की पेसमेकर इम्प्लांटेशन की सर्जरी हुई है। PM मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, खड़गे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके बेटे और कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने बताया कि पिता की स्थिति स्थिर है और वे जल्द ही अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होना शुरू कर देंगे। दिल्ली में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के मर्डर की सुपारी ली थी दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण गैंग के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। दोनों अपराधी का नाम राहुल और साहिल है। वे हरियाणा के पानीपत और भिवानी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण के कहने पर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की हत्या की सुपारी ली थी। दोनों ने मुंबई और बेंगलुरु में रेकी भी की थी। फारुकी ने 2024 में रियलिटी शो बिग बॉस जीता था और इंस्टाग्राम पर उनके 1.42 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में वांटेड था। उसके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। तेलंगाना में 401kg गांजे के साथ राजस्थान के 3 तस्कर गिरफ्तार, विशाखापट्टनम से नारियल में छिपाकर ले जा रहे थे तेलंगाना की एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एन्फोर्समेंट (EAGLE) ने बुधवार को हैदराबाद में पेड्डा अंबरपेट स्थित रामोजी फिल्म सिटी के पास राजस्थान के तीन ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 401 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया। EAGLE के अनुसार, तीन और आरोपी फिलहाल फरार हैं। वे ट्रक में गांजा छिपाकर विशाखापट्टनम से राजस्थान जा रहे थे। उन्होंने नारियल के ढेर में गांजा छिपा रखा था। राजस्थान में एक सप्लायर को गांजे की डिलीवरी करनी थी। छह आरोपियों की पहचान छोटू नारायण लाल नाइक, पुष्कर राज नाइक, किशन लाल नायक, श्रीधर, आशु और परमेश्वर के रूप में हुई है। इनमें श्रीधर, आशु और परमेश्वर फरार हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन का दूसरा एयरपोर्ट होगा। यह प्रोजेक्ट पांच फेज में तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद हर साल 9 करोड़ पैसेंजर और 32 लाख मीट्रिक टन कार्गो संभाल सकेगा। इससे यह एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब्स में शामिल हो जाएगा।