हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में ‘आई लव मोहम्मद’, लव जिहाद और अरबी भाषा में ‘786’ के नारे लिखे हुए मिले। सुबह सैर करने आए लोगों ने नारे लिखे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीमें तुरंत पार्क पहुंचीं और नारों के ऊपर पेंट करवा दिया। हिंदू संगठन से जुड़े लोग पार्क में जुटे हुए हैं। पार्क में पुलिस भी तैनात की गई है। सेक्टर 27 थाना प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत मिली है, आसपास के CCTV कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नारे लिखे जाने के बाद के PHOTOS माली बोला- सुबह 6 बजे लिखे हुए देखे
पार्क के माली नरेंद्र ने बताया कि सुबह 5.30 पर मैं उठकर पार्क की सफाई करता हूं। सुबह 6 बजे मैंने देखा कि झूलों पर आई लव मोहम्मद, लव जिहाद बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था। मैं रात का पार्क में बने कमरे में ही रहता हूं। पता नहीं कौन ये नारे लिख गया। मैंने पार्क में घूम रहे लोगों को ये नारे दिखाए। मैंने पार्क में घूम रहे एडवोकेट रामधन व अन्य को इसके बारे में बताया। हिंदू संगठन ने थाने में शिकायत दी
हिंदू संगठन रक्षक के प्रमुख मनजीत और नेता नरेश राठौड़ ने सदर थाने में शिकायत देकर कहा कि सोनीपत के सेक्टर-14 मुरथल रोड पर पार्क का हमने एक वीडियो देखा। झूलों पर उर्दू भाषा में और लव जिहाद और अन्य नारे लिखे हुए थे। नवरात्रि के आखिरी दिन और दशहरे के पावन त्योहार पर षडयंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया गया है। सामाजिक और धार्मिक सुधार को खराब करने का प्रयास करने वालों को तुरंत प्रभाव से ढूंढ कर कानूनी कार्रवाई की जाए। क्या है ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद… कानपुर में जुलूस मार्ग पर लाइट बोर्ड लगाया
यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने आई लव मोहम्मद लिखा एक लाइट बोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बोर्ड हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में इसके समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “आई लव महादेव/ महाकाल” जैसे बैनर लगाए। बरेली में भीड़ सड़क पर उतरी, पुलिस का लाठीचार्ज
इसके बाद 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ही बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया। जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद पर अड़ गई। भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। धार्मिक नारे लगाए और उग्र हो गए। पथराव शुरू कर दिया। छतों से भी पत्थर फेंके। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया।