हरियाणा में यमुनानगर के सिविल सर्जन (CMO) डॉ. मंजीत सिंह की मौत हो गई। वह 53 बरस के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कुरुक्षेत्र में फार्म हाउस पर हार्टअटैक आया। मंजीत सिंह पर यमुनानगर की 25 वर्षीय लेडी डॉक्टर ने 20 सितंबर को यौन शोषण और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि सीएमओ ने डॉक्टर को फोन करके संबंध बनाने का दबाव बनाया। लेडी डॉक्टर ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद से मंजीत सिंह पुलिस से बचते फिर रहे थे। लोकल कोर्ट ने कॉल रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि ये बातचीत बहुत ही आपत्तिजनक है और इसमें अश्लील शब्द हैं। लोकल कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मंजीत सिंह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे थे। वह कुरुक्षेत्र जिले में झांस के शांतिनगर कुरड़ी में फार्म हाउस पर थे। मंजीत सिंह रविवार रात को सही-सलामत सोए। मध्यरात्रि उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मंजीत सिंह की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए रखी गई है। यहां जानिए ऑडियो में CMO ने लेडी डॉक्टर को क्या कहा था…. यहां पढ़िए पीड़िता ने CMO पर क्या आरोप लगाए थे… कुरुक्षेत्र सीएमओ बोले- ये कार्डियक अरेस्ट का मामला लग रहा
कुरुक्षेत्र के CMO डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि मुझे अस्पताल से सूचना आई थी, कि डॉ. मंजीत जो यमुनानगर के सीएमओ हैं, उनकी डेड बॉडी आई है। प्राथमिक नजर में ये कार्डियक अरेस्ट लग रहा है। बाकी अभी पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम होगा। मौत के सही कारण तभी पता चल पाएंगे। कार्डियक अरेस्ट यानी अचानक दिल धड़कना बंद कर देता है
CMO के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट एक आपातकालीन चिकित्सा स्थिति है, जिसमें हृदय अचानक धड़कना बंद कर देता है। इसका मतलब यह है कि हृदय शरीर को रक्त पंप करना बंद कर देता है, जिससे मस्तिष्क, फेफड़े और अन्य अंगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। अगर तुरंत इलाज न मिले, तो व्यक्ति कुछ ही मिनटों में बेहोश हो सकता है और मृत्यु हो सकती है। CMO पद को लेकर भी विवादों में आए थे डॉ. मंजीत सिंह… —————————– ये खबर भी पढ़ें :- साढ़े 3 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग से फंसा यमुनानगर CMO:लेडी डॉक्टर को कहा-तैयार हो जाओ, संबंध बनाना चाहता हूं हरियाणा के यमुनानगर में सिविल सर्जन (CMO) डॉ. मंजीत सिंह को 3 मिनट 26 सेकेंड की कॉल रिकॉर्डिंग ने कानूनी शिकंजे में फंसा दिया है। यह मोबाइल कॉल CMO ने हेल्थ डिपार्टमेंट के तहत प्रोजेक्ट में लगी लेडी डॉक्टर को की थी। लेडी डॉक्टर की ओर से यह कॉल रिकॉर्डिंग पेनड्राइव में कोर्ट के समक्ष पेश की गई। (पूरी खबर पढ़ें)