तमिल सिनेमा के एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चेन्नई पुलिस को रविवार रात कॉल में बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है। उधर, विजय की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है। रविवार को 65 साल की घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल 41 मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं। तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय ने शनिवार को चुनावी रैली की थी। इसमें 10 हजार लोगों की परमिशन थी, लेकिन 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ आ गई। इससे भगदड़ मच गई। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की याचिका दायर पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। इसे अब मदुरै बेंच में दायर किया जा सकता है। TVK के वकील अरिवझगन ने कहा- स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और CCTV फुटेज हैं। इनसे साफ है कि पूरी घटना DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी। हमने हाईकोर्ट में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या CBI से जांच की मांग की है। विजय की रैली में जुटी भीड़ की तस्वीरें… तमिलनाडु का छोटा-सा कस्बा करूर, जहां हादसा हुआ 6 कारण, जिनकी वजह से 41 लोगों की जान गई तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया सेलिब्रिटी के कारण भगदड़ की पिछली 4 घटनाएं… बेंगलुरु भगदड़- 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हैदराबाद भगदड़- अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था। कोट्टाराकारा भगदड़- 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा में एक्टर दुलकर सलमान के मॉल इनॉगरेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई। नानकरामगुडा भगदड़- 17 मार्च 2013 को तेलंगाना के नानकरामगुडा में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए 2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर, 2024 को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। वे अगले साल चुनाव के चलते राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं। ……………………………. तमिलनाडु भगदड़ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में 41 जानें लेने वाली भगदड़ की 15 PHOTOS: विजय की रैली में गर्मी-उमस से बेहोश लोग भीड़ में दबे तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK की रैली में भारी भीड़ उमड़ने से हादसा हो गया। गर्मी और उमस से बच्चे-महिलाएं बेहोश होने लगे, इस बीच विजय ने लोगों से 9 साल की लापता बच्ची को ढूंढने की अपील की। इससे भगदड़ मच गई और 41 लोगों की मौत हो गई। 15 PHOTOS में तमिलनाडु हादसा देखिए…