एक्टर विजय की रैली में भगदड़ में रविवार को मरने वालों का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, 51 लोग ICU में भर्ती हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने भगदड़ के पीछे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की साजिश का आरोप लगाया है। मद्रास हाईकोर्ट में इस मामले की जांच के लिए अपील की है। पार्टी ने कहा कि यह भगदड़ हादसा नहीं, साजिश है। वहीं, राज्य सरकार ने कहा कि रैली में सुरक्षा नियम तोड़े गए। TVK के वकील अरिवझगन ने कहा- हादसा एक आपराधिक साजिश थी। हमें स्थानीय लोगों से पुख्ता जानकारी मिली है। हमारे पास कुछ CCTV फुटेज भी है। इनमें साफ दिखता है कि करूर में सत्तारूढ़ पार्टी DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी। हादसे के बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। एक्टर विजय ने पार्टी के X हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा- ‘कल करूर में जो हुआ, उसका दुख बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं मृतकों के परिजन को 20 लाख और घायलों को 2 लाख की मदद देना चाहता हूं।’ विजय की रैली में जुटी भीड़ की तस्वीरें… विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव लड़ने की तैयारी में दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई। रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। 50 हजार की भीड़ जमा हो गई। करूर की रैली में भीड़ की वजह… 60 फीट लंबी प्रचार बस को 100 फीट चौड़ी भीड़ भरी सड़क पर ले जाना भगदड़ की वजह थी। आयोजकों ने दूसरे रास्ते के बजाय भीड़ को चीरने की कोशिश की। इससे दबाव बढ़ा, लोग गिरते गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दबाव इतना बढ़ गया कि बच्चों समेत लोग बेहोश होने लगे और भगदड़ मच गई। विजय ने शांति की अपील करने के लिए भाषण रोका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भीड़ के कारण एम्बुलेंस और वॉलंटियर्स का गिरे हुए लोगों तक तुरंत पहुंच पाना असंभव हो गया था। घटना के बाद विजय न तो घायलों से मिले, न उन्होंने कोई संवेदना जताई, बल्कि वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई चले गए। हालांकि उन्होंने X पर लिखा- ‘मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुःख महसूस कर रहा हूं।’ सुप्रीम कोर्ट के वकील जीएस मणि ने करूर में हुई भगदड़ को लेकर एक्टर विजय के खिलाफ FIR दर्ज करने और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से जांच कराने की मांग करते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से जुड़े मामले के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…