पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में खागड़ा क्रेमेटोरियम घाट दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर को डॉनल्ड ट्रंप का रूप दिया है। समिति ने बताया कि ट्रंप के रूप को इस वजह से चुना गया है क्योंकि वे मानते हैं कि ट्रंप ने भारत को धोखा दिया है। समिति ने कहा कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को वह एक धोखा मानते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप को अपना मित्र समझते थे। महिषासुर को ट्रंप का रूप देने वाले कलाकार का नाम आसिम पाल है। मेयर ने किया अनावरण मूर्ति का अनावरण बहरामपुर नगरपालिका के मेयर नारण गोपाल मुखर्जी ने किया। उद्घाटन के बाद से ही मूर्ती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में भारत पर कई टैरिफ लगाया है। इससे भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में टैक्स बढ़ गया है। इस वजह से अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट्स की मांग कम हो गई है। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर को रोकने को लेकर भी ट्रंप कई मंचों से अनेकों बार ये कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई। इस दावे का भारत सीधे तौर पर खंडन कर चुका है। तीन तस्वीरों में देखिए ट्रंप को महिषासुर कैसे बनाया… ……………………. दुर्गा पूजा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मिर्जापुर में धूमधाम और आस्था के साथ दुर्गा पूजा:ग्राम पंचायतों में मूर्ति स्थापना से लेकर आरती तक उमड़ा भक्तों का उत्साह मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में इन दिनों नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के रैकरा और चिखुरिया गांवों में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी, वहीं रैकरी और बघौड़ा सहित कई स्थानों पर पंचमी तिथि के दिन प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पूरी खबर पढ़ें… रुदौली में दुर्गा पूजा का आयोजन:शहर से ग्रामीण इलाकों तक प्रतिमाएं स्थापित, विधि-विधान से पूजा अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख स्थानों पर दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…