हरियाणा के सोनीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का अलग अंदाज देखने को मिला। शनिवार को गन्नौर में आयोजित युवा सम्मान समारोह में खट्टर ने हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए एंट्री ली। कुछ कदम चलने के बाद अचानक खट्टर गैलरी में दोनों हाथ उठाकर दौड़ने लगे। उन्हें ऐसा करते देख उनके सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद वह भी उनके पीछे दौड़े। इसका 27 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम का आयोजन गन्नौर के निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान द्वारा किया गया था। यहां खट्टर ने 216 मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें 21 मेधावियों को स्कूटी भी दी गई। इस दौरान खट्टर ने स्कूटी पर बैठकर फोटो भी खिंचवाया। कार्यक्रम की 4 अलग-अलग तस्वीरें… जानिए कैसे दौड़कर पहुंचे खट्टर… कार्यक्रम में खट्टर की 3 अहम बातें… 216 मेधावी सम्मानित किए गए
कार्यक्रम में 216 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें 21 को स्कूटी, 85 को टैबलेट और 110 को साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान सोसाइटी के संस्थापक और स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को हाईवे से जोड़ने के लिए छोटे बाईपास की मांग रखी। खट्टर ने भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।