हरियाणा के यमुनानगर जिले में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार देर रात झड़प हो गई। लाठी-डंडों, गंडासियों और गोलियों के साथ हुए इस खूनी संघर्ष में कुल 15 लोग घायल हो गए, जिनमें एक नाबालिग व महिला सहित तीन को गोली भी लगी है। गंभीर रूप से घायल दो को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहीं बाकियों को अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वारदात की सूचना मिलते गांव में चार थानों जठलाना, रादौर, सदर ओर फर्कपुर की पुलिस के साथ-साथ सीआईए-1 और 2 की टीमें मौके पर पहुंची और पूरे गांव को घेर लिया। इस दौरान गांव में से 10 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। डीएसपी रादौर ने भी घटनास्थल पर पहुंच हालात का जायजा लिया है। 20 से ज्यादा लोगों ने अचानक किया हमला, छत से हुए फायर
यह मामला जठलाना गांव का है, झड़प में घायल हुए पहले पक्ष की ओर से जठनाला निवासी तसव्वुर ने बताया कि रात को करीब साढ़े 9 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठक में बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 20 लोग डंडे व गंडासी लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ आरोपी घर की छत पर भी चढ़ गए और वहां से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस फायरिंग में उसके भाई भूरा और भाभी महमूद के पेट में गोली लगी, जोकि आरपार हो गई। वहीं ताऊ के 16 वर्षीय लड़के को जांघ में गोली लगी है। भूरा व भाभी की हालत गंभीर हाेने के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। इनके अलावा उसके पिता ताहिर, सनोवर, अनवर हसन, शाहरुण व सनंवर को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। लड़की के केस के चलते थी रंजिश
उधर मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले पक्ष ने ही उनके ऊपर यह हमला किया है, जिसमें सरीना, फरमान, जाहिर, वाजिद, इस्लाम, ताहीद व साजिद को चोटें आई हैं। मामले के सभी घायलों को उपचार के करके अस्पताल से छुट्टी दे दी है। पहले पक्ष से हारून ने बताया कि गांव में फरमान नाम का एक युवक है, जिसका घर पास में ही है। फरमान ने उनके परिवार की लड़की के साथ गलत काम किया था। इस मामले में उसे जेल भी हुई थी, जिसके बाद वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। जेल से आने के बाद से ही वह लगातार उनसे रंजिश पाले हुए था और लगातार परिवार वालों को धमका रहा था। चार थानों की पुलिस ने घेरा गांव
गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों की तलाश में घरों और आसपास के एरिया में छानबीन की। पुलिस ने इस दौरान पूछताछ के लिए 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं वारदात स्थल और आरोपियों के घर से डंडे बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। वहीं सड़क पर ईंट पत्थर भी पड़े हुए मिले। पुलिस को रातभर गांव में तैनात किया गया। मामले की चल रही है जांच
थाना जठलाना से सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। इस वारदात में तीन लोगों को गोली लगी है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है, जिसमें एक युवक अभी जेल से बाहर आया था और उसके बाद ही यह सब हुआ है। जठलाना थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस गांव में तैनात है। अभी मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। गांव में लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।