दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन से 3,580 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पटाखों की रि-पैकिंग करते रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे अपने घर को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। वे पटाखों की सप्लाई के लिए उसे दोबारा पैकिंग कर रहे थे। उन्होंने मेरठ, गुरुग्राम और गाजियाबाद से पटाखे मंगवाए गए थे। बता दें कि दिल्ली-NCR में पटाखे बनाने और बेचने पर प्रतिबंध है। सुप्रीम ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पटाखे बनाने की इजाजत दी थी। हालांकि, बिक्री पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। आज की बाकी बड़ी खबरें… राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के 4 देशों की यात्रा पर रवाना; ब्राजील-कोलंबिया जा सकते हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 4 दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे राजनीतिक नेताओं, छात्रों और व्यापारियों से बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि गांधी किन देशों में रहेंगे। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वे कितने दिनों के लिए देश से बाहर रहेंगे। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे ब्राजील-कोलंबिया जा सकते हैं। वे कई देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। गौरतलब है कि 15 दिन पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया था। CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा था। CRPF के मुताबिक राहुल गांधी पिछले 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश गए। इस दौरान वे इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्रा कर चुके हैं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच लोगों की मौत; एक घायल दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक थार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। एक युवक घायल है। पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, सभी छह लोग उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आए थे। सूचना मिलने के बाद, सेक्टर 40 थाने से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… आर वेंकटरमणि दोबारा बने देश के अटॉर्नी जनरल सीनियर एडवोकेट आर वेंकटरमणि को दोबारा भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी अगले दो साल के लिए दी गई है। उनका नया कार्यकाल 1 अक्टूबर से शुरू होगा। वेंकटरमणि (उम्र 75 साल) का मौजूदा तीन साल का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। वे 30 सितंबर 2022 को देश के अटॉर्नी जनरल बने थे। उन्होंने इस पद पर केके वेणुगोपाल की जगह ली थी। जम्मू-कश्मीर के 12 पर्यटन स्थल 29 सितंबर से फिर से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के 12 पर्यटन स्थल 29 सितंबर से खुल जाएंगे। एलजी मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को सुरक्षा हालात की समीक्षा बैठक के बाद यह ऐलान किया। ये टूरिस्ट प्लेस पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किए गए थे। 22 अप्रैल को इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। एलजी ने एक्स पर बताया कि कश्मीर डिवीजन के अरू वैली, राफ्टिंग प्वाइंट यानर, अक्कड़ पार्क, बादशाही पार्क, कमान पोस्ट समेत सात और जम्मू डिवीजन के डागन टॉप, रामबन, कठुआ के धागर, सलाल का शिव गुफा और रियासी के पांच पर्यटन स्थल सोमवार से खुल जाएंगे। पंजाब के पटियाला में घर में आग लगी; अंदर सो रहे 4 लोगों की मौत पंजाब में पटियाला के राजपुरा में शुक्रवार (26 सितंबर) की सुबह एक घर में आग लग गई। जिसमें परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटा का मामा शामिल हैं। घटना राजपुरा के भोगलां रोड इलाके की है। घटना तब हुई जब परिवार रात को सो रहा था और बिजली के सर्किट में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग के कारण पूरा परिवार कमरे में फंसा रह गया। मृतकों में जगदीश चौहान (65 वर्ष), राधा देवी (30 वर्ष), ललित (18 वर्ष) और सरवन राम (12 वर्ष) शामिल है।