कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में शुक्रवार को ‘हर घर अधिकार यात्रा’ को संबोधित किया। बिहार में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने मंच से लोगों से पूछा- का हाल बा, हाल बदलने का समय आ गया है। बदलाव का वक्त है। बदलाव लाओ।’ उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में जनता के अधिकारों को मजबूत किया। आपकी शक्ति को मजबूत किया। हमारी सरकार में यहां से IAS निकलते थे, आज यहां से सिर्फ मजदूर निकल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अडाणी, अंबानी को मोदी का दोस्त बताया। कहा- आज देश में बड़े-बड़े उद्योग अडाणी और अंबानी के हैं। ये किसके दोस्त हैं। मोदी जी के दोस्त हैं। इनका एक और दोस्त है जिसने आपके मखाने पर टैक्स लगाया है। मोदी जी उनके हाथ पकड़कर चलते हैं। कभी वो आपके हाथ पकड़कर चले हैं।’ अपने भाषण के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के रिश्तों का भी जिक्र किया। प्रियंका ने ये भी कहा, ‘सत्ता में 20 सालों से वोट चोर बैठे हुए हैं।’ प्रियंका गांधी की 5 बड़ी बातें पटना में महिलाओं से संवाद किया मोतिहारी में जनसभा से पहले पटना में उन्होंने महिलाओं से संवाद किया। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां समझ रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं। आप अपनी शक्ति अपने सम्मान को पहचानिए।’ बेरोजगारी और गरीबी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां रोजगार के साधन नहीं है। पलायन के कारण आपके पति बाहर मजदूरी करते हैं और आपको यहां अकेले रहना पड़ता है।’ संवाद के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ सेल्फी ली और ‘हम होंगे कामयाब’ गाना भी गाया। 25 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार बनी तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे।’ ‘राजस्थान की तरह 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा। हमलोग स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेंगे। साथ ही भूमिहीनों को जमीन दी जाएगी और उसका मालिकाना हक महिलाओं के पास होगा।’ कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें… प्रियंका ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं सदाकत आश्रम में करीब 2000 महिलाओं के साथ प्रियंका ने संवाद किया। ‘शक्ति अधिकार’ नाम से हो रहे इस कार्यक्रम में मंच पर महिलाओं ने एक-एक कर प्रियंका गांधी को अपनी समस्या बताई। इनमें घरेलू काम करने वाली महिलाएं, मनरेगा में मजदूरी करने वाली महिलाएं, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी महिलाएं, आशा वर्कर, प्रोफेशनल वकील-डॉक्टर महिलाएं शामिल रहीं। प्रियंका के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले महिलाओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए। पटना और मोतिहारी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…