कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC विधायक पार्थ चटर्जी को जमानत दे दी। जस्टिस शुभ्रा घोष की बेंच ने जेल की शर्तों के अनुसार चटर्जी को अपना पासपोर्ट जमा करने और निचली अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर न जाने का निर्देश दिया। जस्टिस घोष ने यह भी कहा कि चटर्जी को मुकदमे के लंबित रहने तक किसी भी सार्वजनिक पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। चटर्जी पर प्राइमरी स्कूल शिक्षकों, असिस्टेंट स्कूल शिक्षकों और शिक्षा विभाग में अन्य पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की अवैध नियुक्तियां करने वाले एक रैकेट में शामिल होने का आरोप है। ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामल में पार्थ चटर्जी को 25 अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया था। 22 जुलाई को पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता के 18 ठिकानों से ED ने रेड में 20 करोड़ कैश बरामद किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही पार्थ जेल में हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… PM मोदी ने मनमोहन सिंह की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, देश के लिए उनके योगदान को याद किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी 93वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णय, और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। दिल्ली के सीलमपुर में 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर हालात काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के मुताबिक, चाकूबाजी में घायल लड़के को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां घटना हुई, वहां से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। आरोपी भी नाबालिग है, वो हिरासत में है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे, दुर्गा पूजा में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचे। वे यहां दुर्गा पूजा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने किया। शाह न्यू टाउन स्थित एक होटल में ठहरे हैं। शुक्रवार को वे उत्तर कोलकाता स्थित संतोष मित्रा स्क्वायर सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे। यह पंडाल भाजपा पार्षद साजल घोष ने आयोजित किया है, जिसे ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर बनाया है। इसके बाद शाह दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा करेंगे। दिन में वे साल्ट लेक स्थित ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (EZCC) में पश्चिम बंगा संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन करेंगे। मालेगांव ब्लास्ट में बरी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित का प्रमोशन मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित का प्रमोशन हो गया है। उन्हें कर्नल के पद पर प्रोमोट किया गया है। श्रीकांत पुरोहित को ये प्रमोशन करीब 17 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला है। 31 जुलाई 2025 को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने कर्नल पुरोहित समेत मालेगांव ब्लास्ट मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। 29 सितंबर, 2008 को हुए इस ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुरोहित को उनकी पदोन्नति पर बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर लिखा, ‘कर्नल पुरोहित को वर्दी में वापस आने पर बधाई। सरकार उन देशभक्तों के साथ मजबूती से खड़ी है जो साहस और ईमानदारी से देश की सेवा करते हैं।’