पाली में बने कुल्हड़ में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर चाय परोसी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पाली में बन रहे मिट्टी के सिकोरे की क्वालिटी काफी अच्छी है। पाली देश के लिए रोल मॉडल बने, इसलिए यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी के सिकोरे रेलवे उपयोग में लेगा। इससे देशभर में प्लेटफॉर्म पर सिकोरे में लोग चाय पीते नजर आएंगे। महिलाओं के रोजगार में इजाफा होगा। रेल मंत्री गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ट्रेन से पाली रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां उन्होंने महिलाओं की ओर से चलाए जा रहे सिलाई, चूड़ी और कुल्हड़ बनाने के उद्योगों को देखा। यही नहीं, हेमावास गांव में जाजम पर बैठकर महिलाओं से उनके आत्मनिर्भर बनने की कहानी सुनी। कुर्सी छोड़ जाजम पर बैठकर सुना महिलाओं का संघर्ष
रेल मंत्री पाली के निकट हेमावास गांव गए। जहां लघु उद्योग भारती की ओर से महिलाओं से चूड़ी पर नग लगाने का काम करवाने के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीन के जरिए प्लास्टिक की चूड़ियों पर नग लगाने का काम करते देखा। उन्होंने महिलाओं से बातचीत भी की। महिलाओं की बात अच्छी तरह सुन सकें, इसलिए अपनी कुर्सी से उठकर वे महिलाओं के पास नीचे जाजम पर बैठ गए। चूड़ी पर नग लगाने वाली महिलाओं से बातचीत की। वे किस तरह आत्मनिर्भर बनीं और महीने के कितने रुपए कमा लेती हैं, इसको लेकर भी रेल मंत्री ने महिलाओं से सवाल किए। मिट्टी से बन रहे कुल्हड़ देखे
अश्विनी वैष्णव नया गांव रीको एरिया गए। मशीनों के जरिए मिट्टी के कुल्हड़ बनाने की प्रक्रिया देख काफी खुश हुए। बोले कि अच्छी बात है कि समय के साथ अपडेट हो रहे हैं। मशीनों से कम समय में अच्छी संख्या में और अच्छी क्वालिटी के कुल्हड़ पाली में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाली को रोल मॉडल बनाएंगे। देशभर में रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय मिले, इसको लेकर काम करेंगे। जिससे महिलाओं का रोजगार बढ़े। तीन महीने में शुरू करेंगे जालोर-पाली से दिल्ली के लिए ट्रेन
रेल मंत्री ने कहा- लोगों की जरूरत को देखते हुए अगले 3 महीने में जालोर, पाली होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू करेंगे। इसका सीधा फायदा जालोर, पाली के लोगों को होगा। उन्होंने कहा- पिछले 5 महीने में चेन्नई, पूना, हैदराबाद सहित 5 ट्रेन रेलवे ने शुरू की हैं। जल्द ही दिल्ली के लिए भी ट्रेन शुरू करेंगे। दिल्ली में कपड़ों के बैग की बिक्री की प्लानिंग बनाएंगे
पाली के वृद्धाश्रम में अश्विनी वैष्णव पहुंचे। यहां महिलाओं की ओर से सिलाई, साड़ी फॉल से लेकर कपड़े के बैग बनाने का काम देखा। बैग हाथ में लेकर मंत्री बोले कि इसकी क्वालिटी काफी अच्छी है। इसका उपयोग तो दिल्ली में भी किया जा सकता है। दिल्ली में भी इन कपड़ों से भरे बैग की बिक्री हो, इसको लेकर प्लान बनाएंगे। फोटो दिखाकर बोले- ऐसा बनेगा पाली का नया रेलवे स्टेशन
वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान रेल मंत्री ने फोटो दिखाते हुए लोगों को बताया कि पाली का नया रेलवे स्टेशन इस तरह का बनेगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छा बजट दिया है। इससे राजस्थान में स्टेशनों के नव निर्माण से लेकर ट्रेनें शुरू करने को लेकर अच्छा काम हो रहा है।