पंजाब में मोहाली के फेज-2 में गुरुवार (25 सितंबर) सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। फायरिंग का पता चलते ही जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। मोहाली पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। ये होटल विक्की के दोस्त का है। जिम के बाहर गाड़ी में लेटा हुआ था विक्की
विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में 4 गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पढ़िए जिम मालिक के भाई और प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा पुलिस ने जिम मालिक की गाड़ी कब्जे में ली
मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि घायल व्यक्ति अभी हॉस्पिटल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि आरोपी कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है। 7 साल से जिम चला रहा विक्की
जानकारी के मुताबिक विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल तो दूसरा एक साल का है। मोहाली के बाद चंडीगढ़ पहुंचे बदमाश, होटल पर फायरिंग की
बदमाशों ने मोहाली के बाद चंडीगढ़ में कजेहड़ी स्थित होटल दिलजोत में फायरिंग की। बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इनका निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है और होटल दिलजोत का मालिक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन उस समय वह अपने घर पर था। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। मोहाली में फायरिंग के बाद के PHOTOS…