हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए। सुबह करीब 11 बजे दोनों परिवार गुरुद्वारे पहुंचे। विक्रमादित्य ने शेरवानी, जबकि अमरीन ने लहंगा पहन रखा था। गुरुद्वारे में शादी की रस्में बेहद सादगी से पूरी हुईं। इसमें दोनों तरफ से सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। विक्रमादित्य के साथ उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त मौजूद रहे। अब वह यहां से ललित होटल गए हैं। जहां मंत्री लंच करने के बाद पत्नी अमरीन के साथ शिमला लौटेंगे। शिमला के होली लॉज में वधू प्रवेश का कार्यक्रम होगा। अमरीन कौर, सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। राजनीति में आने से पहले विक्रमादित्य का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उनकी अमरीन से दोस्ती हुई। यह दोस्ती करीब 8-9 साल पुरानी बताई जाती है, जो अब शादी में बदल गई है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी के PHOTOS… मंत्री विक्रमादित्य की शादी के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….