कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पास वोट चोरी के ऐसे सबूत हैं, जिन्हें वे जल्द ही सबके सामने लाएंगे। उसके बाद किसी को भी शक नहीं रहेगा कि मोदी ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। केरल के वायनाड में राहुल ने कहा- हमारे पास 100% सबूत हैं। जल्द ही हम एक ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे, जो पूरी सच्चाई देश के सामने रख देगा। यह मामला ओपन एंड शट है। हम बिना सबूत के कभी कुछ नहीं कहते। इस बार भी हमारे पास पूरे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में धांधली के उदाहरण दिए थे। महादेवपुरा और आलंद में गलत तरीके से वोट जोड़ने और काटने की घटनाएं दिखाई थीं। कांग्रेस सांसद ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं। आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6000 वोटरों के नाम काटने की कोशिश का मामला CID जांच में है। ये जांच खुद CEC की भूमिका पर सवाल उठाती है। राहुल बोले- सच्चाई देश के सामने लाएंगे जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका ‘हाइड्रोजन बम’ प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जुड़ा होगा, तो राहुल ने कहा कि यह अटकलें लगाने का काम मीडिया का है, उनका काम है सच्चाई देश के सामने लाना। ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी राहुल गांधी ने वायनाड में अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की स्मृति में बने सभागार का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ओमन चांडी सत्ता में रहते हुए भी हमेशा जनता से जुड़े और विनम्र रहे, जबकि आज कई राष्ट्रीय स्तर के नेता सत्ता में आते ही घमंडी हो जाते हैं। राहुल की वोट चोरी पर पिछली 2 प्रेस कॉन्फ्रेंस… 18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था- ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं।’ राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया। उधर, चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को गलत और निराधार बताया था। कहा था कि कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन किसी का भी वोट डिलीट नहीं कर सकता। किसी का वोट डिलीट करने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर… 7 अगस्त- राहुल ने वोटर लिस्ट में अवैध नाम जोड़ने के आरोप लगाए राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर… राहुल के आरोपों पर EC का जवाब… 17 अगस्त को कहा- प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं चुनाव आयोग (EC) ने 17 अगस्त को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल गांधी का नाम लिए बिना चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा- PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं है। वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे। 7 दिन में हलफनामा नहीं मिला तो आरोपों को निराधार समझा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 सितंबर- किसी वोटर का नाम ऑनलाइन डिलीट नहीं होता राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी वोटर का नाम ऑनलाइन तरीके से नहीं हटाया जा सकता और आलंद विधानसभा क्षेत्र में किसी भी वोटर का गलत तरीके से नाम नहीं काटा गया है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, 36 सेकेंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 19 सितंबर को ‘वोट चोरी’ और ‘वोट हटाने’ के मामले पर चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।’ राहुल ने X पर वीडियो क्लिप शेयर की। कैप्शन में लिखा- सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकेंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ- ऐसे भी हुई वोट चोरी! पूरी खबर पढ़ें…