हरियाणा के आसमान में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक चलती-फिरती चमकीली चीज ने लोगों को चौंका दिया। रात करीब डेढ़ बजे आसमान में तेज रोशनी देखी गई। कहीं यह आग के गोले जैसे नीचे की तरफ गिरते भी दिखाई दिए, तो कहीं एक दिशा से दूसरी दिशा की ओर जाते दिखे। एक क्षेत्र में करीब 1 मिनट दिखने के बाद यह चमकीली चीज गायब हो गई। यह रोशनी हरियाणा के गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर, पलवल और नूंह जिलों में देखी गई। लोगों ने इस घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें कोई इस रोशनी को टूटता तारा, कोई उल्कापिंड, कोई सैटेलाइट तो कोई पाकिस्तान की ओर से भेजा गया ड्रोन बोल रहा है। हालांकि, जब इस बारे में खगोल विज्ञानी से बात की गई तो उन्होंने दावा किया कि यह उल्कापिंड था। उन्होंने बताया है कि पृथ्वी से इसकी दूरी करीब 300 किमी रही होगी, वहीं इसका आकार एक छोटी चट्टान के बराबर रहा होगा। हालांकि, धरती पर वह कहीं टकराया नहीं। वह हवा में ही आग लगने से राख हो गया। आसमान में देखी गई रोशनी के PHOTOS… सोशल मीडिया पर #MeteorShower ट्रेंड किया
इस घटना के देखे जाने के बाद ही सोशल मीडिया पर #GurugramMeteor और #MeteorShower जैसे हैश-टैग ट्रेंड करने लगे थे। उस तेज रोशनी के बारे में लोग अपने अनुभव शेयर कर रहे थे। रोशनी को देख लोगों ने ये बातें कहीं… गुरुग्राम में घटना और उस पर लोगों के रिएक्शन… घटना पर क्या बोले खगोल विज्ञानी… हरियाणा में पहले भी देखे गए उल्कापिंड