हरियाणा के गुरुग्राम में बालकनी में खड़ी युवती को देखकर काले रंग की थार के ड्राइवर ने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। युवक ने सड़क के साइड में थार लगाई और युवती के सामने पैंट खोल प्राइवेट पार्ट निकालकर अश्लील हरकत करने लगा। उसने गंदे-गंदे इशारे भी किए। युवती ने तुरंत अंदर जाकर अपनी रूम पार्टनर को इसके बारे में बताया। इसके बाद बाहर आकर उन्होंने युवक का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। यह देखकर युवक थार लेकर वहां से फरार हो गया। युवती ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर घटना के बारे में बताया है। घटना 18 सितंबर देर रात की है। घटना पर गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी हम जांच कर रहे हैं। पुलिस थार के नंबर की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। युवती की सोशल मीडिया पोस्ट… पोस्ट में युवती की अहम बातें… पुलिस बोली- पोस्ट की जांच कर कार्रवाई करेंगे घटना का वीडियो बनाने वाली युवती कौन है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं सदर थाना SHO बलराज का कहना है कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम से इस संबंध में कोई निर्देश मिलते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गुरुग्राम में हुई इन 2 घटनाओं के बारे में भी जानिए… मॉडल के सामने इंजीनियर ने की थी अश्लील हरकत
गुरुग्राम के राजीव चौक पर 4 अगस्त को एक मॉडल के सामने इंजीनियर ने अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर अश्लील हरकत की थी। युवक ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। मॉडल ने पूरी घटना अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया। साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी। 11 अगस्त को पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान करनाल के रहने वाले अभिलाष के रूप में हुई। वह गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में सालाना 14 लाख के पैकेज पर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर जॉब कर रहा था। वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पूछताछ में सामने आया कि अभिलाष ने JMD बिल्डिंग में काम करने वाली युवती के साथ ऐसी हरकत की थी। उस दौरान लड़की ने उसे टोका भी था कि तुम्हें शर्म नहीं आती।
तौलिया लपेटकर बैठीं अमेरिकी युवतियों का VIDEO बनाया
गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में सन बाथ ले रही अमेरिकी युवतियों के वीडियो बनाए गए थे। 3 महीने पहले एक युवती ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में वीडियो पोस्ट किया था। पोस्ट में दिख रहा था कि कुछ युवतियां नीचे स्विमिंग पूल के पास धूप सेंक रही हैं तो मल्टीस्टोरी बिल्डिंग वाले होटल के एक फ्लोर से एक व्यक्ति पर्दे हटाकर उनके वीडियो बना रहा है। युवतियों ने वीडियो बनाने वाले को भी अपने वीडियो में रिकॉर्ड किया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए वीडियो में युवती ने लिखा कि अब मैं बिना जेंट्स बॉडीगार्ड के भारत नहीं आऊंगी। चाहे पूरे कपड़े भी पहने हों, लेकिन इस तरह का व्यवहार आम तौर पर हो रहा है। हालांकि, उन्होंने पुलिस को इसके बारे में शिकायत नहीं की, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू कर रखी है। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम में मॉडल को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला इंजीनियर अरेस्ट:M.Tech की डिग्री; सालाना ₹14 लाख के पैकेज पर कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर हरियाणा के गुरुग्राम में मॉडल के सामने पैंट की जिप खोल अश्लील हरकतें करने वाले युवक को पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक अभिलाष करनाल का रहने वाला है। वह पेशे से इंजीनियर है और उसने M.Tech की पढ़ाई की है। वह गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में सालाना 14 लाख के पैकेज पर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर जॉब कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…