हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद कंगना रनोट ने हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी हमला बोला। आपदा प्रभावित लोगों से मिलने कुल्लू पहुंची कंगना ने कुल्लू-मणिकर्ण सड़क की दुर्दशा पर कहा, PWD मंत्री कहां है, वो कहां गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। हमारे बारे में बार-बार पूछते रहते हैं। उनको भी यहां (कुल्लू) होना चाहिए। कंगना ने कहा- यह बात ठीक नहीं है। वो अपनी शादी पर निकल रहे हैं, कोई अपने हनीमून पर निकल रहे हैं। क्या ये सही वक्त है, इस तरह की खुशियां, छुट्टियां और उत्सव मनाने का। कंगना ने किसी का नाम लिए बगैर कहा- दिल इसलिए टूटता है कि ये लोग आपदा में भी विदेश घूम रहे हैं। ऑफिसर दफ्तरों में बैठे हैं। जमीन पर कुछ काम नहीं हो रहा। सांसद ने कहा, इनको कुछ चिंता नहीं कि जनता कैसी स्थिति में है। उन्होंने कहा- लोग कांग्रेस के करप्शन से दुखी है। कंगना ने कहा, आपदा को हुए काफी वक्त बीत गया है। मगर राज्य सरकार अब तक सड़कें बहाल नहीं कर पा रही। बजट होने के बावजूद सड़कें नहीं खोली जा रही। उन्होंने कहा- हम लोगों के हाथ बंधे हुए हैं, नहीं तो ये दुर्दशा नहीं है। सीएम-मंत्री पर कंगना का निशाना बता दें कि, चार दिन बाद प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी होनी है। वह, शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी तरह सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निजी दौरे पर विदेश गए हैं। ऐसे में कंगना रनोट का हमला दोनों नेताओं पर निशाना है। आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंची कंगना कंगना रनोट आज (शुक्रवार को) कुल्लू के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है। सुबह के वक्त कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद कंगना लग वैली और मणिकर्ण में आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनने पहुंची। इस दौरान कंगना ने आपदा प्रभावितों को राशन भी बांटा। कंगना रनोट तीन दिन से मंडी और कुल्लू जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव में विक्रमादित्य को हरा चुकी कंगना बता दें कि विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव में कंगना रनोट हरा चुकी है। दोनों बार बार एक दूसरे पर जुबानी हमले बोलते रहे हैं। कुल्लू दौरे के दौरान कंगना ने आज फिर से विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा।