हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनोट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कुल्लू में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा ही देश को शर्मसार कर देने वाले बयान और करतूतें की हैं। सांसद ने कहा कि नेपाल मॉडल की तरह मांग करना और सबको जिंदा जला देने की मांग करना गलत है। उनको (राहुल) ये पता होना चाहिए कि नेपाल में लोग डेमोक्रेसी लेकर आए हैं। नेपाल के Gen Z ने नेपोटिज्म वाली सरकार को ध्वस्त किया है। शायद उनको (राहुल) आइडिया नहीं कि वर्ल्ड में चल क्या रहा है? कंगना ने कहा – लगता है कि वो (राहुल) सुबह सुबह आंखें मलते -मलते उठते हैं और कुछ भी पोस्ट कर देते हैं, कुछ भी लिख देते हैं। उनको पता होना चाहिए कि नेपाल के लोगों ने उनके (राहुल) जैसे वंश वादियों को ध्वस्त किया है। डेमोक्रेटिक सरकार लेकर आए हैं। अब इस तरह की करतूतें करेंगे तो देश से निकाले जाएंगे। कंगना ने आगे कहा कि मैं उनसे आग्रह करती हूं कि गलत मैसेज न दें। पहले भी देश में अस्थिरता और आतंक लाने की कई इंटरनेशनल साजिशें की हैं। अमेरिका में जाकर पहले भी देश को बचाने की भीख मांगी है। अब भी उनकी करतूतें नहीं रुक रही। हम बहुत ज्यादा क्रोधित हैं। यहां जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था…. राहुल गांधी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट की : दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह X ( पूर्व में ट्विटर) पर की गई पोस्ट में कहा कि, ‘चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।’ उन्होंने इसके साथ 37 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा- सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकेंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ – ऐसे भी हुई वोट चोरी! एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा : “देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।” इस पोसट के बाद ही ही भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राहुल गांधी पर हमलावर है। एक दिन पहले भी राहुल ने लगाए थे आरोप : 18 सितंबर ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए थे। इसमें कहा था- “मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं। आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया था कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया। कंगना पहले भी राहुल गांधी पर साध चुकीं निशाना… एक्स पर लिखा था- राहुल गांधी जहरीले और विध्वंसक
कुछ समय पहले सांसद कंगना रनोट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था। कंगना ने X पर पोस्ट कर लिखा था कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं। वह कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं। राहुल का एजेंडा है कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को नष्ट कर सकते हैं। कंगना ने लिखा, ‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को टारगेट करती है, जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे। वह एक बेकार की बात साबित हुई। वह इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’ कंगना ने तंज कसते हुए कहा- ‘राहुल गांधी, आप जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए। इस देश की जनता आपको कभी नेता नहीं बनाएगी। आप एक कलंक हैं। राहुल गांधी का ड्रग टेस्ट कराने की बात कह चुकीं कंगना
इससे पहले कंगना ने राहुल का ड्रग्स टेस्ट करवाने की बात भी कही थी। कंगना ने कहा था कि राहुल गांधी संसद में जिस तरह की बदहवास बातें करते हैं, उसे देखते हुए उनका ड्रग्स टेस्ट होना चाहिए। या तो वह शराब के नशे या फिर ड्रग्स के नशे में संसद पहुंचते हैं। कंगना ने कहा था- ‘देखिए, देश में लोकतंत्र है। यहां लोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री चुना जाता है। जिन्होंने प्रधानमंत्री को चुना है, क्या वे लोग डेमोक्रेसी की रेस्पेक्ट नहीं करते हैं? क्या कोई उम्र, वर्ग या जाति देखकर प्रधानमंत्री चुना जाता है? कल को बोलेंगे कि स्किन कलर देखकर प्रधानमंत्री का चुनाव होगा। इस तरह की ओछी बात कर वह (राहुल) हमेशा संविधान को ठेस पहुंचाते हैं। उन्हें संविधान और लोकतंत्र की रेस्पेक्ट नहीं है।’ राहुल-विक्रमादित्य को छोटा-बड़ा पप्पू बोल चुकीं
लोकसभा चुनाव के दौरान कंगना ने राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू व बड़ा पप्पू कहा था। कंगना ने कहा था कि एक बड़ा पप्पू दिल्ली में बैठा है, छोटा पप्पू हिमाचल में। छोटा पप्पू कहता है कि कंगना गौमांस खाती है। यदि उसके पास सबूत है, कोई वीडियो, रेस्टोरेंट का बिल, फोटो कुछ भी है तो जनता को दिखाए। दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने बीफ खाने को लेकर भाजपा और कंगना पर तीखा हमला बोला था। ———————– कंगना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोकी:बोलीं- मुझे जो काम दिया जाएगा, मैं उसे पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं मंडी से सांसद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बुधवार को एक बयान देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। कंगना ने अगले चुनाव में हिमाचल की मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा अगले चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती हैं। (पूरी खबर पढ़ें)