योगी सरकार TET की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिवीजन याचिका दाखिल करेगी। सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग को इसका आदेश दिया है। उन्होंने कहा- हमारे टीचर अनुभवी हैं। सरकार उन्हें प्रशिक्षण देती है। उनकी योग्यता को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। दरअसल, 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में टीचर्स के लिए टीईटी अनिवार्यता का फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था- जो टीचर TET पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें नौकरी छोड़नी होगी। कोर्ट के इस फैसले ने लाखों टीचर्स की चिंता बढ़ा दी। वो परेशान हैं। यूपी पहला राज्य है जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिवीजन याचिका दाखिल कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, यूपी में बेसिक विभाग में करीब 2 लाख टीचर्स हैं, जो कि TET पास नहीं है। ये देश के किसी राज्य में सबसे अधिक संख्या है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनकी नौकरी पर संकट आ गया है। राज्य में पहली बार TET 13 नवंबर 2011 को हुई थी। TET से डर से 2 टीचर दे चुके हैं जान- परिवार का दावा
प्रदेश में TET एग्जाम के खौफ से दो टीचर्स जान दे चुके हैं। शनिवार को हमीरपुर में 52 साल के सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले सोमवार को महोबा में 49 साल के टीचर ने फंदे पर लटककर जान दी थी। दोनों टीचर के परिवारों ने दावा किया कि जब से टीईटी एग्जाम की अनिवार्यता का सुप्रीम कोर्ट से आदेश आया, तब से परेशान थे। एग्जाम के प्रेशर में आकर जान दी है। सुसाइड करने वाले टीचर की उम्र 49-52 के बीच रही है। हालांकि, दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यूपी बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2 लाख शिक्षकों पर संकट के बादल छा गए थे। अब सीएम के आदेश के बाद शिक्षकों में आशा की किरण दिखने लगी है। शिक्षकों को विश्वास हो गया है कि उनकी नौकरी पर आंच नहीं आएगी।
इस खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दें… अब सुप्रीम कोर्ट का TET से जुड़ा फैसला पढ़िए… सुप्रीम कोर्ट 1 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु और महाराष्ट्र में टीचिंग के लिए TET की अनिवार्यता से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। मामले को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह सुन रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैसला दिया- जिन टीचर्स की नौकरी को 5 साल से ज्यादा बचे हैं, उन्हें टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वॉलिफाई करना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे देश में करीब 10 लाख टीचर प्रभावित होंगे। अकेले यूपी में 2 लाख शिक्षकों पर असर पड़ेगा। कोर्ट ने अपने इस निर्देश में कहा कि माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशंस पर यह फैसला लागू होगा या नहीं, इसका फैसला बड़ी बेंच करेगी। क्या होती है पुनर्विचार याचिका?
कोर्ट के किसी फैसले पर फिर से विचार का आग्रह करने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की जाती है। रिवीजन पीटीशन में अपील करते समय बताया जाता है कि फैसला के वक्त कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने नहीं आ सके थे। इस फैसले से अन्याय हो सकता है। याचिका 30 दिनों के भीतर दायर की जाती है। पुनर्विचार याचिका आमतौर पर उसी बेंच में लगाई जाती है, जिसने निर्णय दिया था। ओपन कोर्ट में सुनवाई की बजाए इस पर चैंबर में सुनवाई होती है। विशेषज्ञों की मानें तो यूपी सरकार अपनी पुनर्विचार याचिका में टीईटी अनिवार्यता को खत्म करने की अपील के साथ टीचर को स्पेशल ट्रेनिंग का प्रस्ताव दे सकती है। यह ट्रेनिंग 3 महीने से लेकर 6 महीने तक की हो सकती है। इसके अलावा, सरकार यह भी बता सकती है कि वह अपने टीचर्स को अपडेट रखने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग देती रहती है। यूपी में गैर- टीईटी शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। शिक्षक संघ लगातार राज्य सरकार पर दबाव बना रहे थे। राज्य में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव होने हैं। कई जिलों में हुए प्रदर्शन, शिक्षक बोले- TET से छूट मिले
प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रयागराज में शिक्षक सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। वहीं, बस्ती में प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह और मंत्री बाल कृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षक एकजुट हुए। शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उनकी मुख्य मांग है- 29 जुलाई, 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को प्रमोशन के लिए टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी जाए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया, केंद्र सरकार ने 27 अगस्त, 2009 को निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम जारी किया। इसकी धारा-23 में न्यूनतम योग्यता का प्रावधान केवल अधिनियम लागू होने के बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होता है। 5 अगस्त 2010 के गजट में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता तय की गई थी। 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना अवैध है। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। —————————————————– TET से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… TET की टेंशन में प्रिंसिपल-टीचर ने की आत्महत्या: सुप्रीम कोर्ट के नए नियम से लाखों टीचर दबाव में, क्या इतना कठिन है एग्जाम महोबा में 49 साल के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने सुसाइड कर लिया। बेटे ने कहा- TET को लेकर वो परेशान थे। यही बात मनोज के साथी टीचरों ने भी कही। इसके अलावा 13 सितंबर को हमीरपुर में गणेशी लाल नाम के टीचर ने भी खुदकुशी कर ली। TET के लिए इन घटनाओं ने बड़ा सवाल खड़ा किया है क्या यह वाकई इतना कठिन एग्जाम है? टीचरों के बीच यह डर क्यों बैठा है? इस परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न आखिर क्या है? कितने सरकारी टीचर इस दायरे में आएंगे? पूरी खबर पढ़िए