रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट मामले के बाद अब न्यूड पार्टी को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी के आयोजन का अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े शामिल होने को कहा गया है, अब इसे लेकर बवाल मच गया है। वायरल पोस्टर में इस पार्टी को अलग-अलग नाम दिया गया है। दावा किया गया है कि आयोजन में पूल पार्टी होगी, ड्रग्स परोसे जाएंगे। कांग्रेस नेता ने इसका खुलकर विरोध किया है। कन्हैया अग्रवाल ने साफ कहा है कि इस तरह का आयोजन वे रायपुर में नहीं होने देंगे। वे इसका खुलकर विरोध करेंगे। अलग-अलग नामों से पार्टी का आयोजन इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बीते कुछ दिनों से कथित ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’, ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे आयोजनों के इन्विटेशन वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन पोस्टर्स के जरिए युवाओं को पार्टी के नाम पर आकर्षित किया जा रहा है। इन विज्ञापननुमा पोस्टर्स में पार्टी का समय और तारीख भी दर्ज है, जिसमें 21 सितंबर को रायपुर में आयोजन होने का दावा किया गया है। वायरल पोस्टर्स में शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत मिलने के बाद अब नग्नता के आकर्षण का लालच दिए जाने की बात सामने आ रही है। कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- आयोजन होने नहीं देंगे कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इन आयोजनों का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा – “इन आयोजनों को किसका संरक्षण है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी…21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।” अग्रवाल ने आगे कहा कि वह आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रायपुर से मुलाकात करेंगे और इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के विज्ञापन के पीछे कौन लोग हैं और कौन उनका संरक्षण कर रहा है, इसकी जांच की जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी विरोध सोशल मीडिया पर इस तरह के इन्विटेशन वायरल होने के बाद अब समाज के अलग-अलग वर्गों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं समाज में बढ़ते ऐसे ट्रेंड्स को लेकर लोग पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का आयोजनकर्ता अपरिचित क्लब है। दैनिक भास्कर ने हमसे अपरिचित क्लब द्वारा आयोजित रायपुर स्ट्रेंजर पूल पार्टी के बारे में बात की। इस दौरान हमने जब न्यूड पार्टी के बारे में बात की, तो दिए गए नंबर पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि आप हमसे न्यूड पार्टी के बारे में क्यों पूछ रहे हैं, और कॉल कट गया। जब हमने दोबारा कॉल किया, तो कॉल नहीं उठा। ……………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर की ‘हसीन’ ड्रग्स पैडलर…VIP नाइट पार्टियों में सप्लाई: यूनिवर्सिटी-कॉलेज स्टूडेंट्स भी संपर्क में थे, 36 से ज्यादा नाम; मुंबई-दिल्ली-पंजाब से आता था MDMA-हेरोइन छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी केस में रायपुर की एक इंटीरियर डिजाइनर युवती गिरफ्तार हुई है। युवती उस गिरोह का हिस्सा थी, जो क्लब, पब, फार्महाउस समेत अन्य जगहों पर होने वाली नाइट पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था। यह नशीला पदार्थ मुंबई, दिल्ली और पंजाब से लाया जाता था। पढ़ें पूरी खबर…