जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के हालातों के कारण हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। ये ट्रेनें जम्मू से चलकर पंजाब, हरियाणा (सिरसा, हिसार), राजस्थान और गुजरात के रास्ते जाती थीं। कुछ ट्रेनें राजस्थान से हरियाणा (रेवाड़ी, गुरुग्राम) होकर दिल्ली और यूपी होते हुए पंजाब से जम्मू जाती थीं। अब ये ट्रेनें अक्टूबर तक के लिए रद्द की गई हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि जम्मू के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। तकनीकी खामी दूर होते ही सभी ट्रेनें पुनः चलना शुरू कर देंगी। आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) रिस्टोर रेल सेवाएं