गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ करीब 5500 करोड़ रुपए की लागत से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक, द्वारका एक्सप्रेस वे तक जाने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया, इस प्रोजेक्ट पर 27 स्टेशन बनेंगे। यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ेगी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर समेत सभी विधायक शामिल हुए, लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनके द्वारा मैसेज भेजा गया कि वे शहर से बाहर हैं। आर्थिक शक्ति का केंद्र बिंदु बन रहा गुरुग्राम : नायब सिंह
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन हम सब के लिए गर्व की बात है। तेजी से बढ़ते हुए शहर को एक आधुनिक और सशक्त परिवहन की आवश्यकता थी।
मेट्रो रेल का यह सपना केवल ईंट पत्थर का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ संकल्प है। उन्होंने कहा कि गुरुग्रामवासियों को मेट्रो के आने से जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। मेट्रो के लाभ हर आम नागरिक की जिंदगी में महसूस होंगे और यह यह परियोजना गुरुग्राम की नई पहचान बनेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम भारत की आर्थिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह प्रमुख कंपनियों-आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का घर है। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम 250 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों का घर बन चुका है। यही नहीं, हरियाणा में स्थित 19 यूनिकॉर्न में से अधिकतर गुरुग्राम में स्थापित हैं।
यहां देश और दुनिया भर से लाखों लोग रोजगार, व्यापार और अवसरों की तलाश में आते हैं। मुझे गर्व है कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से गांव के रूप में थी, वह आज मिलेनियम सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने गौरवान्वित होते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुरुग्राम नगर का तीसरा स्थान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जो कहा है, वो करेंगे। हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया है। कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे हरियाणा का संतुलित विकास हो। वे विश्वास दिलाते हैं कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गुरुग्राम को देश का सबसे विकसित नगर बनाएंगे। यह परियोजना यहां नहीं रुकेगी
उन्होंने कहा कि यह परियोजना यहीं पर नहीं रूकेगी। इससे आगे भी इस परियोजना के तहत रेजांग ला चौक से द्वारका सेक्टर 21, सेक्टर 56 से पंचगांव और रैपिड मेट्रो कॉरिडोर जो दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराणा, गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश को नई गति देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम के विकास के लिए निरंतर बजट में भी प्रावधान किए गए हैं। 2014 से अब तक गुरुग्राम विधानसभा में 1 हज़ार 909 करोड़ रुपए खर्च करने का काम किया यगा। हमारी सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा में संतुलित विकास कराना है। बजट की सरकार के पास कोई कमी नहीं है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में 18 शिकायत सुनी
उससे पहले सीएम सैनी ने सेक्टर 43 स्थित पावर ग्रिड में कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में 18 शिकायतों पर सुनवाई की गई। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण गुरुग्राम का विकास हुआ- खट्टर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने कहा कि एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण गुरुग्राम का विकास हुआ है। मारुति और डीएलएफ ने गुरुग्राम को बनाने में अहम योगदान दिया। आज प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है। यहां तक की गुरुग्राम नगर निगम के पास भी 2 हजार करोड़ की एफडी है। मनोहरलाल ने कहा कि मेट्रो कनेक्टिविटी में अभी हम चीन और यूएसए के बाद तीसरे नंबर पर है, लेकिन अगले 2 साल में भारत अमेरिका से भी आगे बढ़ जाएगा। खट्टर बोले-केएमपी के साथ साथ सरकार तेजी से विकास कर रही उन्होंने कहा कि केएमपी के साथ साथ सरकार तेजी से विकास कर रही है। पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ़ और सोनीपत को कनेक्ट करने के लिए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। जिसके बाद इस क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा और सीधे ट्रेन पकड़कर चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि केजरीवाल के टाइम पर दिल्ली मैस बना हुआ था। कोई पॉलिसी नहीं, कोई डवलपमेंट नहीं, केंद्र और दिल्ली और नगर निगम में हमारी सरकार है, अब दिल्ली का भी विकास होगा। क्योंकि दिल्ली हमारे से जुड़ी हुई और यह मेट्रो भी दिल्ली से गुरुग्राम आ रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की रेजांग ला में जंक्शन बनेगा। जहां से दिल्ली की ब्लू लाइन, गुरुग्राम में यलो लाइन और रैपिड मेट्रो आपस में कनेक्ट होगी। यहां से मेट्रो का एक स्पर एयरपोर्ट तक भी लेकर जाया जागा। ताकि मेट्रो के माध्यम से गुरुग्राम की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
मेट्रो में नंबर वन बनेंगे हम
मनोहर लाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी उसे अब बढ़ाकर 24 शहरों में 1066 किलोमीटर की मेट्रो सेवा उपलब्ध है और 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का कार्य पाइपलाइन में है जिसके पूरा होने के बाद भारत दुनिया का नम्बर वन देश मेट्रो सेवा प्रदान करने में बन जाएगा।
कांग्रेस राज में नए पुराने गुरुग्राम में अंतर था
उद्योग मंत्री नरबीर सिंह ने कहा कि साथियों याद करो 2015 से पहले, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय भी गुरुग्राम सरकार को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता था। लेकिन उस समय नए गुरुग्राम और पुराने गुरुग्राम में ऐसा अंतर था, जैसे हिंदुस्तान और पाकिस्तान में है। दोपहर बाद मुख्यमंत्री जिला विकास एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर स्थापित करेगी सरकार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को ही गुरुग्राम पहुंच गए थे। शाम को उन्होंने स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रदेश के अग्रणी स्टार्टअप, कॉर्पोरेट्स और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर राज्य में एक विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर स्थापित करेगी। हरियाणा को सेमीकंडक्टर निर्माण हब बनाया जाएगा
इसमें स्टार्टअप्स के लिए मॉडर्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, भारत सरकार के देश को सेमीकंडक्टर हब बनाने के विजन के अनुरूप, हरियाणा सरकार भी राज्य में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित नीति तैयार करेगी। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य में स्थापित किए जाने वाले विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर (H-HUB) में समर्पित प्लग एंड प्ले कार्य स्थान, बैठक कक्ष आदि, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग संसाधन, उभरती प्रौद्योगिकीय में अनुसंधान करने के लिए नवीनतम उपकरणों के साथ समर्पित नवाचार प्रयोगशालाएं, प्रोटोटाइपिंग केंद्र आदि होंगे। इनसे राज्य के स्टार्टअप मॉडर्न अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक नई औद्योगिक नीति तैयार करने पर काम कर रहा है। इसके साथ ही, सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई नीतियों भी तैयार कर रही है। गुरुग्राम को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर राजधानी बनाएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य गुरुग्राम और हरियाणा को विश्व की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर राजधानी के रूप में विकसित करना है। इस कड़ी में सरकार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए भी एक विशेष नीति बनाएगी।