बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब पहुंचे। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अजनाला पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें खराब हुई फसलों के बारे में बताया। उनके साथ कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और BJP जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री डेरा बाबा नानक एरिया में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। ट्रैक्टर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ चला रहे थे। यहां केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों से बात की। कांग्रेस विधायक अरूणा चौधरी ने कहा कि हर साल इन इलाकों में बाढ़ आती है। तीन महीने के लिए इन इलाकों में अस्थाई पुल हटा दिया जाता है। सन्नी दियोल ने एक करोड़ के क़रीब पैसा भेजा था, लेकिन पुल नहीं बन पाया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अमृतसर हवाई अड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुलाकात की और 5 जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब भेजा है, ताकि वह जमीनी हालात का सीधा आकलन कर सकें। बताया कि केंद्र की दो टीमें पहले ही पंजाब पहुंच चुकी हैं। ये टीमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिसे प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने रवाना हुए। देर रात केंद्रीय मंत्री ने कपूरथला के विभिन्न गांवों में व्यास नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान शिवराज ने कहा कि पंजाब हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है। आज जब राज्य बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है, केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। शिवराज के दौरे के PHOTOS… शिवराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये 4 अहम बातें… गुरदासपुर में बोले मंत्री- किसान की फसल के साथ जिंदगी बर्बाद होती है
गुरदासपुर एरिया में मंत्री शिवराज चौहान ने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कोई भी फसल हो, मैंने गन्ने की फसल को बर्बाद होते देखा है। जब फसल बर्बाद होती है तो वो फसल नहीं, बल्कि किसान की जिंदगी भी बर्बाद होती है। उसके बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है। घरों में पानी भर रहा है, इससे घरों को नुकसान पहुंचा है। घर गिरने लगे हैं। मवेशी जो बंधे थे, वह बचे नहीं हैं। जो खुले थे, जहां जगह मिली वहां चले गए। वह सीमा पार भी चले गए। यह जल प्रलय की स्थिति है। आपको निवेदन करने आया हूं, आपका नुकसान आंखों से देखा है। केंद्रीय टीम भी बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा करेगी। मैं सिर्फ इतना ही कहने आया हूं कि संकट है, तकलीफ है। लेकिन इस संकट से पार निकालकर आपको ले जाएंगे। हर संभव मदद केंद्र सरकार भी करेगी। यह तो वह प्रदेश है, जब भी देश पर संकट आया है तो सबसे पहले अपने सीने पर सहने का काम किया। आज आपके पास एक सेवक की तरह आया हूं। क्योंकि हर किसान से चर्चा संभव नहीं होती है। लेकिन स्थिति मैंने खुद देखी है। जो समाधान हो सकते हैं, वैसे समाधान करने से कसर नहीं छोड़ सकते हैं। 3 तस्वीरों में देखें, पंजाब में क्या बने हालात —————– ये खबर भी पढ़ें… बाढ़ के हालात जानने कृषि मंत्री पहुंचे, अमृतसर-गुरदासपुर में रावी चढ़ रही, सतलुज ने PAK चौकी डुबाई पंजाब में बाढ़ से हालात अब भी गंभीर हैं। अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सतलुज का पानी फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमा पार पाकिस्तान के गांव और पुलिस चौकी तक पहुंचा है। यहां तटबंध टूटने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने मानसा, संगरूर और बरनाला जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे राहत कार्यों में मुश्किल बढ़ सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)