पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। जालंधर के लिए भी बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इसे लेकर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान से बातचीत की। शाह ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि आज रोपड़ से फ्लड गेट खोले जाएंगे। यहां से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे जालंधर फिल्लौर से लेकर शाहकोट और लोहियां बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। पंजाब में बारिश के चलते सोमवार साढ़े चार बजे लुधियाना के न्यू पुनीत की नगर गली नंबर 4 में घर की छत गिर गई। इससे 8 वर्षीय बच्चे विकास की मलबे में दबने से मौत हो गई। लुधियाना के ही गांव संगोवाल में बारिश से घर में करंट आने से दो भाइयों की मौत हो गई है। करंट का झटका लगने पर छोटे भाई को बचाने आया बड़ा भाई भी चपेट में आ गया। मृतकों की पहचान तेजवंत सिंह और मनजोत सिंह के तौर पर हुई है। इससे पहले मानसा में रविवार देर रात कच्चा मकान गिरने से बलजीत सिंह (35) और उनके 10 वर्षीय भतीजे गुरजोत सिंह की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक बाढ़ में कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं। वहीं, सतलुज का होशियारपुर में जलस्तर बढ़ रहा है। लुधियाना के चौड़ा बाजार में जर्जर इमारत ढह गई। इसके साथ यहां मकान की दीवार 4 गाड़ियों पर गिर गई। कपूरथला में 80 साल पुरानी इमारत गिर गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। साथ ही कुछ व्हीकल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, सुखना लेक से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके बाद घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद जीरकपुर व पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के अजनाला में भी रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम से जुड़ी PHOTOS… पंजाब में बाढ़ से जुड़े बड़े अपडेट मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…