दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में हवाई जहाज के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। एअर इंडिया ने जानकारी दी है कि जैसे ही अलार्म बजा, पायलट ने बिना देर किए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया। विमान को नियंत्रित रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लाया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रनवे पर पहले से मौजूद सिक्योरिटी और फायर ब्रिगेड ने विमान की जांच की है। एअर इंडिया ने कहा- मामले की जांच कर रहे
एअर इंडिया प्रवक्ता के मुताबिक, सभी पैसेंजर्स को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। एअर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि पैसेंजर की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। तकनीकी जांच के लिए विमान ग्राउंड
विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। इंजीनियरों की टीम इसकी तकनीकी जांच कर रही है, ताकि खराबी की असली वजह सामने आ सके। एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया। ये खबर भी पढ़ें… गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम उड़ान के दौरान खराब हो गया। विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि पायलट ने अंडर कैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर…