हिमाचल प्रदेश में कल भारी बारिश के रेड अलर्ट है। इसे देखते हुए 9 जिले शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू के बंजार, कुल्लू व मनाली सब डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों में एक अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसे लेकर संबंधित जिलों के DC ने आदेश जारी कर दिए हैं। कुल्लू में 2 सितंबर को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ रहे हैं। डीसी मंडी ने सभी संस्थानों के मुखिया को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए है। भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 662 सड़कें वाहनों के लिए बंद पड़ी है। इससे लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज अपना कुल्लू दौरा रद्द करना पड़ा। वे कुल्लू में आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। वहीं, चंबा-भरमौर मार्ग पर लैंडस्लाइड और खराब मौसम के कारण फंसे सभी मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। दो दिन में अब तक NDRF ने 3,139 तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू किया। उधर, DC चंबा ने बीती शाम को ही एक आदेश जारी कर सभी विभागों- PWD, बिजली बोर्ड, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निगम, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, आयुष और राजस्व के कर्मचारियों की रविवार की छुट्टियां रद्द की। उन्हें राहत और बचाव कार्यों में तुरंत जुटने के आदेश दिए गए। मौसम के बड़े अपडेट्स… बारिश से जुड़ी PHOTOS… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…