हरियाणा के करनाल में मामूली कहासुनी के बाद एक MBBS छात्र पर कार सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों की गाड़ी पर “रिच किड्स” लिखा हुआ था। हालांकि, छात्र ने हमलावरों का मुकाबला करने का भी प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमलावरों में से दो को पकड़ लिया। जिसके बाद उनकी भीड़ ने खूब धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। घायल छात्र ने इलाज करवाने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही हिरासत में लिए गए दोनों हमलावरों से पूछताछ भी जारी है। पहले देखिए, घटना से जुड़े PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या थी पूरी घटना… पिता बोले- अमीरजादे किसी को कुछ नहीं समझते
अमन के पिता तरुण शर्मा, जो घरौंडा के देवीपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से रिटायर्ड लेक्चरर हैं, ने कहा कि उनका बेटा घर के लिए आ रहा था और अमीरजादों ने उस पर बिना वजह हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या ये अमीरजादे किसी और को कुछ नहीं समझते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस कर रही मामले की जांच
सिटी थाने के जांच अधिकारी विजय का कहना है कि रात को झगडे का मामला सामने आया था। ERV एक युवक को पकड़कर थाने में लाई थी। हमले के बाद पुलिस अस्पताल में घायल अमन के बयान लेने के लिए गई थी। लेकिन वह बयान देने में असमर्थ था, आज दोबारा बयान लिए जाएंगे और उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।