हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जबकि कुल्लू के आनी में बीते कल हुए लैंडस्लाइड के कारण मलबे में दबी महिला की तलाश अभी तक जारी है। वहीं, शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड से सेना की रिहायशी बिल्डिंग को खतरा बन गया, जिसके बाद उसे खाली करा दिया गया। सीएम सुक्खू आज दोपहर 12.30 बजे आपदा प्रभावित चंबा और भरमौर पहुंचे। हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों का जायजा लिया और लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस बीच, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन एक बार फिर बंद हो गया। आज सुबह 7 बजे हनोगी के पास लैंडस्लाइड के कारण इस फोरलेन पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रदेश में बारिश का सितम लगातार जारी है। अब तक प्रदेशभर में 2 नेशनल हाईवे समेत 914 सड़कें बंद हो चुकी हैं। कई जगह बारिश और लैंडस्लाइड के कारण लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का यह दौर जारी रहेगा। हालांकि, 1 सितंबर से मानसून की सक्रियता थोड़ी कम होगी, लेकिन बारिश से लोगों को तुरंत राहत मिलने की संभावना नहीं है। बारिश से नुकसान की 5 PHOTOS… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…