लाहौल स्पीति में आज यानी शुक्रवार को बाढ़ के कारण फंसे 500 टूरिस्ट को सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया गया है। डीसी किरण भड़ाना ने बाढ़ प्रभावित पागल नाला और तेलिंग नाला का दौरा किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी टूरिस्ट को सुरक्षित निकाला। वर्तमान में लाहौल में कोई टूरिस्ट फंसा नहीं है। बाढ़ से प्रभावित विद्युत, दूरसंचार और जल आपूर्ति सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं। ईंधन की आपूर्ति के लिए डीसी लेह से समन्वय किया गया है। इसके तहत 10,000 लीटर पेट्रोल और 10,000 लीटर डीजल की आपूर्ति की गई है। कुछ ईंधन टैंकर मार्ग में रुके हैं। वे अगले 24-48 घंटों में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। फंसे ट्रकों को निकालने का काम कर रहा- डीसी
डीसी किरण भड़ाना ने बताया कि प्रशासन सड़कों पर फंसे ट्रकों को निकालने का काम कर रहा है। यह काम अगले दो-तीन दिनों में पूरा होगा। प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी, सूखा राशन और कंबल दिए जा रहे हैं। राहत शिविरों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसानों की फसलों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। डीसी किरण भड़ाना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने को कहा है।