राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से PM मोदी और उनकी माता को गाली देने का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दरअसल, मामले का विरोध करते हुए बीजेपी के मंत्री नितिन नवीन और दीघा विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। कुर्जी अस्पताल से लेकर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक हो रहे इस मार्च में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। बीजेपी कार्यकर्ता पटना में कांग्रेस ऑफिस सदाकत आश्रम पहुंचे। नारेबाजी होने लगी, प्रदर्शन उग्र होने लगा। मौके से आए वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के गेट को धक्का मारकर तोड़ते हुए अंदर घुसते हैं। देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान कांग्रेस ऑफिस और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। अब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बीजेपी का कहना है, प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तस्वीरों में देखिए बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और पूरा बवाल
————– इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… PM मोदी को गाली मामले में बवाल, आरोपी गिरफ्तार:पटना में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता; पथराव हुआ, डंडे चले राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें।