राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। बवाल के बाद पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। 30 मिनट चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। इस मामले में मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय (तिलक मैदान रोड) का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरा में भी बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इसी दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद बात बढ़ गई। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी भी की। BJP नेता रूप नारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दी है। FIR के लिए आवेदन दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडा, ईंट पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। अमित शाह बोले- कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा- ‘राहुल गांधी की यात्रा में PM मोदी की माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है।’ ‘जिस प्रकार की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी। ये आज से नहीं है, नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने तब से सोनिया-राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को गालियां दी हैं।’ राहुल बोले- सच के आगे हिंसा नहीं टिक सकती राहुल गांधी ने X पर लिखा- ‘सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।’ नीतीश कुमार ने X लिखा- ‘ये घटना अत्यंत अशोभनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’ PM को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए… इस मामले में बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है। पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए…. इसे भी पढ़िए… कांग्रेस ऑफिस का गेट तोड़कर घुसे बीजेपी कार्यकर्ता:लाठी-डंडे, पथराव के बाद सड़क पर बैठे कांग्रेसी; भाजपा बोली- PM मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं बेतिया में वोटर अधिकार यात्रा, राहुल को बांधी पगड़ी:काफिले में हाथी-घोड़ा, ऊंट शामिल; तेजस्वी यादव के हाथ में लगी चोट