प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीखा हमला बोला। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की स्क्रिप्ट लिखने वाले को सम्मानित किया जाना चाहिए, क्योंकि उसने उन्हें तीन बड़े मुद्दे दिए, लेकिन राहुल गांधी तीनों में नाकाम साबित हुए। सैनी ने कहा कि पहले राहुल गांधी से ईवीएम पर सवाल उठवाए गए, लेकिन कांग्रेस पूरे देश में हार गई। इसके बाद उन्होंने संविधान को मुद्दा बनाया, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। तीसरी बार उन्होंने वोट चोरी का मुद्दा उठाया, लेकिन इसमें भी वे असफल दिख रहे हैं। सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि इन सबके बाद अब राहुल गांधी हताश हो चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश से माफी मांगे राहुल
सीएम सैनी ने कहा, पीएम मोदी दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ गरीबों का ही कल्याण किया है। उन्होंने जो मेहनत की है कांग्रेस के नेता उसके आसपास नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, इनका नाम लेते हुए ही भ्रष्टाचार की बू आती है। बिहार एक पवित्र भूमि है, वहां पर गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ है। बिहार की वह भूमि जहां से सीता माता आती हैं। इस प्रकार की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। कॉन्क्लेव में शामिल हुए सीएम सैनी
इससे पहले सीएम ने इंडो-अफ्रीका बिजनेस कॉनक्लेव में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने भारत-अफ्रीका के बीच व्यापारिक वृद्धि को लेकर कहा कि CII सरकार और उद्योग के बीच सेतु की तरह काम करता है। विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए। यह कॉन्क्लेव भारत-अफ्रीका के रिश्तों को दर्शाता है। हमने हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया। प्राकृतिक खेती के लिए पोर्टल की शुरुआत की। लाखों किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। यह कॉन्क्लेव बेहद महत्वपूर्ण है।