हरियाणा में आज हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है। पानीपत, करनाल, जींद, नारनौल और गुरुग्राम में बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद अम्बाला में टांगरी नदी उफान पर आ गई है। चंदपुरा के पास नदी का पानी तटबंध के ऊपर से आबादी की ओर बह रहा है। तटबंध के अंदर तक बसी 8 से 10 कॉलोनियों के घरों तक पानी पहुंच गया है। कई लोग घर खाली करके ऊंची जगह पर चले गए हैं। जबकि कई लोगों ने सामान समेत पहली या दूसरी मंजिल पर ठिकाना बनाया है। प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट कर रहा है, जिसमें बंध के अंदर की कॉलोनियों के लोगों को घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। टांगरी के किनारे पर बसे डीएवी रीवर साइड स्कूल की छुट्टी करवा खाली करवा दिया गया है। अम्बाला में न्यू लक्की नगर, न्यू गणेश नगर, न्यू प्रीत नगर, न्यू टैगोर गार्डन, परशुराम कॉलोनी, आजाद नगर, अर्जुन नगर, कमल नगर, स्कूल कॉलोनी, विकासपुरी, न्यू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम ईस्ट, प्रभु प्रेम पुरम, सोनिया कॉलोनी, न्यू एकता विहार के घरों तक पानी पहुंच रहा है। इसके अलावा रामपुर, सरसेहरी, चंदपुरा, करधान कॉलोनी भी जोखिम क्षेत्र में है। पंचकूला में रात को हुई बारिश से टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया है। इसके बीच का हिस्सा बह गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों के वहां से आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा मोरनी हिल्स इलाके में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। जिस वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। मोरनी हिल्स का पंचकूला शहर से संपर्क कट गया है। यमुनानगर में छछरौली के रायपुर गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पानी भर गया। सुबह बच्चे स्कूल आए तो उन्हें उसी वक्त स्कूल में छुट्टी कर घर भेज दिया गया। इस सीजन में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है और यहां आंकड़ा 900 एमएम के करीब पहुंच चुका है, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स.. मौसम से जुड़ी PHOTOS… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…