अनुराग जैन मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे। उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिला है। अनुराग जैन को 31 अगस्त को रिटायर होना था। अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था, जिसके लिए केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के बाद मुख्य सचिव पद के लिए दावेदारी कर रहे डॉ. राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल समेत अन्य अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों को अब सालभर का इंतजार करना पड़ेगा। दो दिनों में दो बार दिल्ली गए सीएम
सीएम डॉ. मोहन यादव दो दिनों में दो बार दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को वे मुख्य सचिव अनुराग जैन को साथ लेकर दिल्ली गए थे। सीएम ने सीएस के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। आज फिर सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली गए थे। सीएम यादव ने दी अनुराग जैन को बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर मुख्य सचिव अनुराग जैन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। केंद्र में वर्किंग ने दिलाया एक्सटेंशन
मुख्य सचिव अनुराग जैन केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान अपनी कार्यशैली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख नेताओं और ब्यूरोक्रेसी के बीच लोकप्रिय रहे हैं। इसी के चलते पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के 30 सितंबर को रिटायर होने के बाद अंतिम दौर में 1 अक्टूबर को जैन के मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश जारी किए गए थे। अभी भी अनुराग जैन को 11 महीने के कार्यकाल में केंद्र से खुली छूट रही है। इसलिए वे प्रशासनिक फैसलों में अपनी पकड़ मजबूत साबित करते रहे हैं। जैन की यही कार्यशैली उन्हें एक्सटेंशन दिलाने में काम आई है। इकबाल बैंस को दो बार मिला एक्सटेंशन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दिया था। 6-6 महीने के दो बार के एक्सटेंशन के चलते बैंस 2022 में रिटायर होने के बाद नवंबर 2023 तक सेवा में रहे थे। वीरा राणा को भी मिला था मौका
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते एक दिसंबर से चुनाव आयोग ने सीनियर आईएएस वीरा राणा को सीएस बनाने की सहमति दी गई थी। राणा को मुख्य सचिव बनाए रखने का फैसला मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव ने बरकरार रखा था। इसके बाद उनकी पहल पर राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन भी मिला था। वे 30 सितम्बर 2024 को रिटायर हुई थीं।