जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का असर अब पंजाब पर भी दिख रहा है। राज्य के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति गंभीर होते देख जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला और रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। वहीं फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम से नुकसान के PHOTOS.. बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स.. मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..