हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही हुई। फिलहाल सदन लंच के लिए ढाई बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। शून्यकाल की शुरुआत में पूर्व सीएम बंसीलाल को याद किया गया। इस दौरान गोरखपुर में बन रहे परमाणु संयत्र का नाम बंसीलाल के नाम पर रखने की मांग की गई। सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने समय कम होने पर स्पीकर पर तंज किया। उन्होंने कहा कि जब सदस्यों में लड़ाई होती है तो आप पूरा आनंद लेते हो, इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई। कल्याण ने कहा कि आप चेयर को ऐसा नहीं कह सकते हैं। मैं अपना काम कर रहा हूं। आपको जो भी कहना है कि वह आप लिखित में दीजिए। पेटवाड़ से मंत्री गोयल बोले- नए-नए विधायक बने हो
प्रश्नकाल में कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा उठाया। इस कारण सदन में हंगामा होने लगा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा सर्वे के आधार पर नाम काटे गए। नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पोर्टल पर सवाल खड़े करते हुए किसानों के मुआवजे के बारे में पूछा। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा, ‘सब काम प्रोसेस से ही होता है। अभी नए-नए विधायक बने हो।’ कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी
सदन में आज भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इससे पहले 22 अगस्त को कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया था। स्पीकर को 6 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। इसे लेकर स्पीकर हरविंद्र कल्याण को सर्वदलीय बैठक तक बुलानी पड़ी थी। उधर, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण और मंत्रियों के साथ MLA हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होगी। कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…