पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज कोर्ट में पेश किया है। वे 95 दिन बाद जेल से बाहर आकर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुई। ये उसकी 10वीं पेशी थी। इससे पहले वह 22 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश हुई थी। 90 दिन की जांच के बाद पुलिस ने 14 अगस्त को 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ज्योति लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों और एजेंटों के संपर्क में थी और भारत की संवेदनशील जगहों के वीडियो बनाकर उन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को शेयर करती रही। उसे 15 मई को हिसार पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन थाने में ज्योति पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। ज्योति के वकील कुमार मुकेश का कहना है कि चार्जशीट पढ़ने के बाद वे कोर्ट में जमानत याचिका लगाएंगे। पुलिस सोर्सेज से चार्जशीट को लेकर 5 अहम खुलासे हुए..