पंजाबी कॉमेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला का आज मोहाली में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजी फ्यूनरल बस में घर से श्मशान घाट लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। फिल्म जगत से गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा और हास्य कलाकार बी.एन. शर्मा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं, राजनीतिक दलों के नेता भी भल्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल भावुक हो गया जब बेटे ने मुखाग्नि देकर पिता को विदाई दी। इस दौरान परिवारजन और चाहने वालों की आंखें नम हो गईं। भीड़ को संभालने के लिए श्मशान घाट पर पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए थे। कल, शुक्रवार को 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से जसविंदर भल्ला का निधन हुआ था। उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा कस्बे में हुआ था। अंतिम संस्कार से पहले के PHOTOS देखें… अंतिम संस्कार से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…