पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात सब्जी से भरी पिकअप (छोटा ट्रॉला) के टक्कर मारने से LPG टैंकर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। गैस के रिसाव से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए। SP मेजर सिंह ने कहा कि हादसा रात 11:15 बजे मंडियाला गांव के नजदीक हुआ। 3 से 4 लोगों की मौत की खबर है। करीब 30 लोग झुलस गए हैं। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोग 30% से 80% तक झुलस चुके हैं। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज कर ली है। लोगों का आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से गैस भरी जा रही है, उस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल रास्ता क्लियर करवाया जा रहा है। हादसे के बाद से ही होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे बंद है। वहीं, मुआवजे और मामले की जांच को लेकर लोग धरने पर बैठ गए हैं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… नोजल में टक्कर लगने से लीक हुई गैस ने पकड़ी आग
पिकअप सीधे एलपीजी टैंकर के नीचे लगी नोजलों से टकराई। इससे गैस रोकने के लिए लगी नोजलें डैमेज हो गईं। इससे गैस का रिसाव हुआ और उसने आग पकड़ ली। हादसे के बाद पिकअप बुरी तरह से जल गई। टैंकर ब्लास्ट पर घायलों की 2 बातें…. होशियारपुर में टैंकर ब्लास्ट की 10 PHOTOS:4KM दूर तक दिखाई दीं लपटें, लोग घरों से भागे; अस्पताल में बेड कम पड़े हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….