हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर के ढाबे पर काम करने वाले उत्तराखंड निवासी साहिल बिष्ट के 3 हत्यारोपियों की सीआईए-1 ने बाजार में पैदल परेड कराई। इस दौरान हथकड़ी पहना पूरे बाजार में घुमाया गया, ताकि सबक मिले। तीनों आरोपी लंगड़ाते नजर आए और बड़ी मुश्किल से सीधे खड़े हो पा रहे थे।
यह मामला उस वक्त हाईप्रोफाइल बन गया था, जब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री को फोन कर इस केस में जल्दी कार्रवाई का आग्रह किया था। धामी ने लगातार दो बार सीएम सैनी को फोन किया था। सीएम सैनी ने सख्त अंदाज में पुलिस को चेताया। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानिये क्या है पूरा मामला…हत्या से आरोपियों की सरे बाजार परेड तक
सीने में चाकू घोंपकर हत्या की गई
13 अगस्त की रात को शहजादपुर के स्टार हाईवे ढाबे के पास उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के गांव तिसरियाड़ा निवासी 30 वर्षीय साहिल बिष्ट हत्या कर दी गई। साहिल बिष्ट शहजादपुर के एक ढाबे पर तंदूर का काम करता था। रोज़ की तरह काम खत्म कर जब वह अपने कमरे जा रहा था तो रास्ते में दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की। बदमाशों ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। खून से लथपथ होटल तक पहुंचा, पीजीआई में दम तोड़ा
खून से लथपथ साहिल किसी तरह होटल तक पहुंचा और कुछ सेकेंड बात करने के बाद वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। होटल स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, फिर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की शिकायत होटल के कोषाध्यक्ष पंकज ने पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड सीएम ने हरियाणा सीएम से बात की
उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने दो दिन लगातार हरियाणा सीएम नायब सैनी से फोन पर बात की। धामी ने जल्दी कार्रवाई करवाने का आग्रह किया। इस पर सैनी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को बख्शी नहीं जाएगा सीसीटीवी व अन्य सबूतों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामला हाईप्रोफाइल बनने के बाद पुलिस हरकत में आई। लोकल पुलिस व सीआईए टीमों ने सीसीटीवी खंगाले। उसके बाद सागर राणा, विकास उर्फ गामा और राहुल को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को तीनों के हाथों में हथकड़ी लगाकर सीआईए बस स्टैंड पर पहुंची। यहां तीनों को गाड़ी से उतारा गया और बाजार के विभिन्न हिस्सों में ले जाया गया। आरोपियों को उनके मोहल्ले तक ले जाया गया
जानकारी के अनुसार, आरोपियों को उनके मोहल्ले तक भी ले जाया गया ताकि युवा पीढ़ी इससे सबक ले सके। लोगों में विश्वास बन सके और अपराध करने की सोचने व करने वालों के जेहन में डर बैठ जाए कि यह अंजाम होगा। सभी आरोपी अपना मुंह छिपाते हुए दिखाई दिए और पुलिस को दोबारा ऐसा करने की बात बोलते रहे।