बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन है। काफिला भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचा है। इससे पहले काफिला मुंगेर के जमालपुर में था। पूर्व डिप्टी CM और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी राहुल से साथ हैं। मुंगेर में राहुल-तेजस्वी ने खानकाह रहमानी के मौलाना से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। मुंगेर के सीमावर्ती क्षेत्र घोरघट में नवनिर्मित अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किए बिना राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव मौके से निकल गए। इससे वहां खड़े लोग नाराज हो गए। स्थिति को संभालने के लिए पूर्णिया सांसद ने शिलापट्ट का उद्घाटन किया। हालांकि स्थानीय लोग अब भी नाराज हैं। मुंगेर के शहरी इलाके में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का रोड शो हुआ। यात्रा मुस्लिम और यादव बहुल इलाकों से गुजरी। मुंगेर में राहुल गांधी की ये पहली यात्रा है। सुल्तानगंज से काफिला अकबरनगर पहुंचेगा, जहां करीब दो घंटे रेस्ट रहेगा। वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. ये खबरें भी पढ़ें… भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….