भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी प्रशासन ने धराशायी कर दी है। नगर निगम और पुलिस का दस्ता 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों से 15 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर बनाई गई इस अवैध इमारत को ढहाने में जुटे। कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शुरू की गई थी, जो शाम 4.30 बजे तक चली। बिल्डिंग तोड़ने से पहले कोठी में रखा सामान बाहर निकाला गया। एसडीएम विनोद सोनकिया समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर डटे रहे। भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप-ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया। मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर, तस्वीरों में देखिए ऐसी थी मछली की कोठी… कार्रवाई के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…